Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

लॉकडाउन में बिना इनफॉर्म किए नौकरी से निकाला

पंजाब के सरहिंद में एक न्यूज चैनल है एएनबी न्यूज. इसके पीसीआर में मैं काम करता था. मुझे यहां पीसीआर से टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से निकाल दिया गया. सारी जिम्मेदारी मेरे ऊपर डाल कर मुझे निकाला गया है.

रोज़ ऑफिस पहुंच कर एमसीआर के कम्प्यूटर सिस्टम्स को रीस्टार्ट करना होता है. मैंने भी वो ही किया. लाइव बुलेटिन चल रहा था सुबह 7AM का. एमसीआर का सिस्टम् फ्री था. मैंने रीस्टार्ट किया. ऐसे में पीसीआर का playout बन्द हो गया. चैनल लगभग 2 मिनट 45 सेकंड तक के लिए ब्लैकआउट हो गया. जबकि लाइव बुलेटिन में एंकर अपना न्यूज रीड कर रहा था.

playout बन्द होने के बाद भी स्विचिंग पर और पैनल पर बैठे लोगों ने एंकर्स से न्यूज रीड ना करवाकर चैनल को ब्लैक जाने दिया. इसके बाद में सारी गलती मुझ पर डाल दी कि मैंने पीसीआर का सिस्टम बन्द कर दिया.

यही बात यहां के न्यूज एडिटर चन्द्र शेखर त्रिशूल को पता चली तो उन्होंने मुझे बिना नोटिस दिए चैनल से निकाल दिया. वैसे तो बॉन्ड भरवाया गया था कि कोई बिना नोटिस दिए छोड़ कर ना जाए.

एमडी सर ने भी कोई कार्यवाही नहीं की.

यहां पर न्यूज रूम हैड हैं लकी जगवानी जो एंटरटेनमेंट फील्ड का है. ये खुद के एंटरटेनमेंट के चककर में कई लोगों को निकलवा चुका है. जो भी इसके रास्ते में आया उसे निकलवाता गया.

अभी तक मेरी तरफ से कोई रिजाइन नहीं दिया गया है. जब मार्च महीने में मैं छुट्टी पर गया था तो उन्होंने मेरी सेलरी रोक ली थी. वो भी नहीं दिया है अभी तक.

इस चैनल ने ना कोई एप्वाइंटमेंट या ऑफर लेटर दिया और ना ही एक्सपीरियंस लेटर. ना बकाया सैलरी दी. जोए कुट्टी उर्फ जोए योहनान मैथ्यूज चैनल मालिक हैं. ये बोले थे कि जब चैनल छोड़ कर जाओगे तो तब सब डाक्यूमेंट दे देंगे. पर ऐसा कुछ नहीं हुआ. ना डाक्युमेंट मिले ना बकाया राशि. HR मैडम पूनम से भी कई बार संपर्क किया पर वो भी कोई बहाना कर के टाल देती हैं. मेरे पास काल रिकॉर्ड्स हैं जो एचआर मैडम से बात हुई.

धन्यवाद
vikas Guleria
Department MCR&PCR
ANB News
district FATEHGRAH SAHIB
punjab.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन