Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अनुराग श्रीवास्तव जनतंत्र टीवी पहुंचे, रामजीत चंदन ने हिंदुस्तान अखबार छोड़ा

लखनऊ से खबर है कि अनुराग श्रीवास्तव ने नोएडा से प्रसारित न्यूज चैनल जनतंत्र टीवी में ज्वाइन कर लिया है. उन्हें मैनेजिंग एडिटर बनाए जाने की सूचना है. अनुराग ने काम संभालते ही इंटरव्यूज का दौर शुरू कर दिया है. उन्होंने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का साक्षात्कार जनतंत्र टीवी पर प्रसारित किया. ज्ञात हो कि जनतंत्र टीवी से बाशिंद्र मिश्र का दौर खत्म होने के बाद अब इस चैनल से नए नए लोग जुड़ते जा रहे हैं.

इस बीच बनारस से सूचना है कि हिन्दुस्तान अखबार के आजमगढ़ ब्यूरो से संबद्ध पत्रकार रामजीत चंदन ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अखबार के ऑफिशियल वाट्सअप ग्रुप पर अपना दर्द लिखा है, जो इस प्रकार है-

”सर जी, अब तक पांच साल से हिन्दुस्तान लिए सेवा देता रहा। शाम को बड़ी से बड़ी घटनाएं होने पर आपके कहने पर तत्काल एक पेज तक की खबर दिया। एक साथी के निकाले जाने के बाद भी कोरोना संकट कारोबार का सीरियल भी इमानदारी के साथ चलाता रहा। नारी शक्ति की स्टोरी भी देता रहा। साथ में रुटीन भी करता रहा। इसके बाद भी इस कार्य की महत्ता नहीं रह गई है। इतना काम करने के बाद भी कहा जाता है बनारस आफिस में इसकी कोई गिनती नहीं होती। इन कामों से फुर्सत ही नहीं मिल पाता, कि कुछ और सोचें। इसके बाद भी आफिस में रोज-रोज किच-किच होता रहता है। रोज-रोज के किच-किच से मुक्ति के लिए मैं हिन्दुस्तान से त्यागपत्र दे रहा हूं।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. धनंजय कुमार

    December 1, 2020 at 11:55 am

    चैनल one, ओके इंडिया, फिर नेशन फर्स्ट बन्द कराने के बाद जनतंत्र पहुँचे अनुराग श्रीवास्तव

    खबर जनतंत्र टीवी नोयडा से आ रही हैं।वासिन्द्र मिश्र के छोड़ने के बाद जनतंत्र टीवी चैनल फ्रेंचाइजी मोड में चला गया हैं।लखनऊ की फ्रेंचाइजी अनुराग श्रीवास्तव ने ली हैं,ज़ाहिर है फ्रैंचाइज़ी मुफ्त में नही दी जाती।बहरहाल अब लखनऊ ब्यूरो में कार्यरत लोगो का वेतन नोएडा से नही लखनऊ से मिलेगा।जिसकी जिम्मेदारी अनुराग श्रीवास्तव की हैं। अनुराग ने इससे पहले जिन चैनल की फ्रेंचाइजी ली हैं वो बन्द हो गए। जिसमे चैनल one, ओके इंडिया, फिर नेशन फर्स्ट जो अब बन्द हो चुके हैं।अब देखना होगा कि जनतंत्र टीवी का क्या होगा। इस साल मार्च में ही वसिन्द्र मिश्र ने जनतंत्र टीवी से इस्तीफा दे दिया लेकिन प्रबंधन के कहने पर अक्टूबर तक काम किया उसके बाद छोड़ दिया। जनतंत्र टीवी जितने दिन वासिन्द्र मिश्र के पास रहा यहां सभी कर्मचारियों का वेतन हर माह की 6 से 7 तारीख तक आ जाता था लेकिन छोड़ने के बाद अब स्थितियां बदल गईं हैं। रेवेन्यू के लिए रिपोर्टर,स्ट्रिंगर को टारगेट दिया जा रहा है। दूसरी तरफ नए प्रबंधन को जल्दी ही चैनल का दफ्तर नोयडा के सेक्टर 4 से दूसरी जगह ले जाने का दबाव भी है क्योंकि जहां से चैनल अभी चल रहा है वो आफिस पुराने प्रबंधन का है जो वासिन्द्र मिश्र के साथ चैनल से अलग हो चुके हैं। पुराने प्रबंधन ने अपने आफिस को खाली करने के लिए कह रखा है।ऐसे में अब ये चैनल कैसे और कहां से चलेगा ये स्पष्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन