Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सपा नेता खुद को पीसीआई का सचिव बताकर लाल बत्ती लगाए घूम रहा!

भदोही जनपद में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव व सपा नेता अमजद अहमद खुद को भारत के प्रेस काउन्सिल ऑफ इंडिया का सचिव बताते हैं. एक मैरून कलर की टाटा मंजा कार में भारत सरकार का साइनबोर्ड और लाल बत्ती व हूटर लगाकर घूमते हैं। तीन दिन पूर्व उनकी कार की फोटो एक व्यक्ति ने खीच कर जिलाधिकारी के वाट्सएप पर भेज दिया. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार से लाल बत्ती उतार कर मात्र एक हजार रुपये जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया।

सबसे बड़ी बात यह है कि यह सपा नेता एक वर्ष से अधिक समय से यह कारनामा कर रहा था लेकिन सब अधिकारी जानते हुए अनजान बने रहे। यह व्यक्ति सत्यम न्यूज़ के नाम से एक लोकल साप्ताहिक अखबार से भी जुडा है जिसमें ये सह सम्पादक के पद पर है। भदोही सदर के सपा विधायक जाहिद बेग का खासम खास भी है। यहाँ तक कि इसके पास एक सफारी गाड़ी है जिसमें हूटर के साथ विधायक लिखा रहता है और जब लखनऊ या अन्य किसी जिलों में जाना होता है तो उस गाड़ी पर भी ये लाल बत्ती लग जाती है। इस गाड़ी पर विधायक जाहिद बेग भी चलते हैं।

यह व्यक्ति इस समय लखनऊ में है और परिवहन निगम में पद हासिल करने के लिए लाइजनिग कर रहा है। माना जा रहा है कि इसे राज्य मंत्री का दर्जा मिल सकता है। प्रेस काउन्सिल ऑफ इंडिया का सचिव रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर होता है जबकि यह शख्स कालीन निर्यातक है और भदोही से लेकर दिल्ली तक कारोबार चलाता है। लाल बत्ती लगाकर तरह तरह के मामलों को मैनेज कराने का ठेका भी लेता है। इसके फेसबुक प्रोफाइल पर देखा जाय तो यह खुद को प्रेस काउन्सिल ऑफ इंडिया का सचिव बता रहा है और साथ में समाजवादी पार्टी का प्रचार भी कर रहा है। क्या ऐसा हो सकता है कि इतने बड़े पद पर रहने वाला व्यति किसी पार्टी का प्रचार करे। इसकी समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेताओं के साथ फोटो भी है। 

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन