Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

गोदी मीडिया ये बड़ी खबर पचा गया, लेकिन साक्षी ने कर दिया धमाका, अडानी समूह तिलमिलाया

BIG EXPOSE ON Adani Modi Nexus… भारत के सारे के सारे न्यूज चैनल कारपोरेट पोषित हैं. यानि उद्योगपतियों के रहमोकरम पर ये चलते हैं या उद्योगपति ही इनके मालिक हैं. इसीलिए ये न्यूज चैनल किसी भी उद्योगपति के किसी भी कारनामे के बारे में कभी कोई खबर नहीं दिखाते. अगर कारपोरेट में भी सिर्फ एक दो का नाम लेना हो तो अडानी और अंबानी का नाम याद कर लीजिए. ये सबके बाप हैं. ये नेताओं, सरकारों के भी बाप बन गए हैं.

अंबानी का तो अपना पूरा का पूरा न्यूज चैनल है. साथ ही ये विज्ञापनों व कई अन्य तरीकों से दूसरे सभी न्यूज चैनलों को अपने जूते तले रखते हैं. बात करें अडानी की तो इनके जलवे मोदी राज में… क्या कहने. लगता है जैसे भारत सरकार अडानी जी के लिए ही दिन रात काम कर रही है.

इन्हीं अडानी जी और भारत सरकार की मिलीभगत की एक बड़ी खबर का खुलासा पत्रकार साक्षी जोशी ने किया है. साक्षी कई न्यूज चैनलों में बड़े पदों पर रहने के बाद अब पूरी तरह से अपने खुद के यूट्यूब व फेसबुक के डिजिटल चैनल पर केंद्रित हो गई हैं.

एंकरिंग में लंबा अनुभव रखने और जनसरोकार के मुद्दों को उठाने के चलते साक्षी के वीडियोज के व्यूज लाखों में आते हैं. इनके यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर भी लाख पार हो गए हैं. तो इन्हीं साक्षी ने अडानी जी के एक बड़े खेल का खुलासा किया है जिसकी मददगार भाजपा की सरकारें बनीं. सोचिए, अडानी-मोदी गठजोड़ से संबंधित खुलासे की हिम्मत किसी भी भारतीय न्यूज चैनल में है? नहीं है, क्योंकि सब के सब या तो गोदी मीडिया हो गए हैं या फिर डरपोक मीडिया अथवा प्रवचन मीडिया. जिसे जमीन पर उतर कर खोजी पत्रकारिता करना कहते हैं, ये अब कोई न्यूज चैनल नहीं करता क्योंकि सबके सब सत्ता-कारपोरेट गठजोड़ से पोषित संरक्षित हैं.

देखें, क्या खबर है अडानी-मोदी गठजोड़ से संबंधित….

BIG EXPOSE ON Adani Modi Nexus…

Adani की जिस करोड़ों की ज़मीन का LandUse दिसंबर 2017 में नामंजूर हो गया था, उसी ज़मीन का LandUse मई 2020 में सरकार ने कैसे मंज़ूर कर लिया? कैसे LAND USE बदलने के 28 दिन बाद सरकार ने कैबिनेट में कृषि अध्यादेश पास करा दिया? गोदी मीडिया के दौर में पत्रकार साक्षी जोशी ने डिजीटल मीडिया के ज़रिए इस पूरे खेल पर बहुत बड़ा खुलासा किया है और ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। FACEBOOK पर अब तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं जबकि हजारों शेयर है. यूट्यूब पर भी इस वीडियो के व्यूज लाख पार है. पूरे दस्तावेज़ों के साथ किए गए इस खुलासा को आप भी देखें और दिखाएं.

ख़बर का प्रसारण होते ही Adani group से कई लोगों के फ़ोन आए. खबर ग़लत है, ये कहा गया. लेकिन साक्षी ने कहा कि ख़बर सही है, आप चाहें तो अपना पक्ष दे सकते हैं. इसके बाद Adani group के AGM CORPORATE COMMUNICATIONS ने अपना पक्ष रखा, जिसे साक्षी ने अगले वीडियो में जस का तस रखा. देखें ये वीडियो-

अरुण पुरी वाले इंडिया टुडे ग्रुप में पत्रकार नहीं, गुलाम रखे जाते हैं! देखें ये मेल

मीडिया जगत की खबरें सूचनाएं वाट्सअप नंबर 7678515849 पर सेंड कर भड़ास तक पहुंचा सकते हैं. भेजने वाले का पहचान गोपनीय रखा जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन