Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सरकारी जी हुज़ूरी और चमचागिरी में Limitless होने जा रहा एबीपी न्यूज़!

-विवेक सत्य मित्रम-

एक ज़माने में Star न्यूज़ के तौर पर विख़्यात ABP न्यूज़ ने अपना रंग-रोगन बदला है और अल सुबह से ही ज़ोर-शोर से चीख-चीखकर बता रहा है कि अब वो बदल चुका है क्योंकि अब उसकी नई थीम है – ‘Go Limitless’! लेकिन इस Limitless की व्याख्या क्या होगी ये अभी स्पष्ट नहीं है।

अगर ये ‘Limitless’ उस ‘सरकारी लक्ष्मण रेखा’ को पार कर ‘सच’ दिखाने के साहस को रेफ़्लेक्ट करता है जो फ़िलहाल ज़्यादातर चैनलों की ‘एडिटोरियल पॉलिसी’ का इकलौता ‘गाइडिंग फ़ोर्स’ है, फ़िर तो ठीक वरना अगर ये ‘Limitless’ ‘सरकारी जी हुज़ूरी’ और ‘चमचागिरी’ के सारे पुराने कीर्तिमान ध्वस्त करने की हुंकार भर है तो फ़िर इसे बदलाव मत कहिये!

वैसे भी इस देश को ‘Limitless’ पत्रकारिता नहीं, उसूलों से बंधी पत्रकारिता की ज़रूरत है। सच दिखाने, बताने, सुनाने, जताने की ज़रूरत है और उसके लिए कोई ‘सीमा रेखा’ पार करने की दरकार नहीं होती, सिर्फ़ हिम्मत और साहस की ज़रूरत पड़ती है जिसमें ‘व्यावसायिक हित’ दांव पर लगाने पड़ते हैं।

अगर आप वो नहीं कर सकते तो ‘Limitless’ एक खोखला प्रचार है, एक ढोंग है, एक स्वांग है, एक ढकोसला है और सबसे अहम — एक धोखा है, हर उस व्यक्ति के साथ जो आप पर यक़ीन करता है कि आप सच दिखाते हैं।

ख़ैर, एक ज़माने में मैं भी उस Star News का हिस्सा था जो कहता था ‘आपको रखे आगे’ इसलिए हक़ से लिख रहा हूं कि ये सब। सिर्फ़ इसलिये बताया कि कोई आकर ये ना कह दे — ‘आपसे मतलब’?

ये भी पढ़ें-

ABP Network unveils a new visual identity across broadcast & digital

ABP News की Limitless पत्रकारिता देखिए!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन