Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

साक्षी जोशी की पत्रकारिता से प्रसन्न किसानों ने यूं की जयजयकार!

किसान आंदोलन ने मीडिया को पूरी तरह दो खेमों में बांट दिया है. एक वो हैं जो बड़े बड़े मीडिया हाउसों में बड़े पदों पर नौकरी कर रहे हैं. ये लोग पूरी तरह गोदी मीडिया हो गए हैं. गोदी मीडिया यानि मोदी सरकार के साथ साथ कदम ताल करने वाले. ये लोग किसान आंदोलन को बदनाम करने के हर हथकंडे में सरकार का साथ दे रहे हैं.

दूसरी तरफ यूट्यूबर, वेबसाइट वाले और फेसबुकिये हैं. इनमें से ज्यादातर किसान आंदोलन को समर्थन कर रहे हैं और किसानों की मांग के साथ खड़े हैं. इनमें से कई जाने माने नाम भी हैं.

कई न्यूज चैनलों में पत्रकार रहीं साक्षी जोशी इन दिनों यूट्यूब और फेसबुक पर लाखों व्यूज प्रतिदिन पा रही हैं. उनकी मारक रिपोर्ट्स खूब लोकप्रिय हो रही हैं.

साक्षी जोशी जब किसान आंदोलन कवर करने किसानों के बीच पहुंची तो वहां लोगों ने उन्हें पहचान लिया और उनकी पत्रकारिता की तारीफ करते हुए माला पहनाकर जयजयकार किया.

साक्षी जोशी ने इस सम्मान को अपने लिए असली अवार्ड बताते हुए संबंधित वीडियो को साक्षा किया है.

साक्षी जोशी वीडियो शेयर करते हुए लिखती हैं-

ये है मेरी कमाई.

अपने संस्थान से नहीं

अपने काम से नाम कमाओ

गोदी में बैठकर नहीं

गद्दी की आँख में आँख डालकर फर्ज निभाओ

My reward . Thank you all for this recognition. Yehi mera award hai.

देखें वीडियो-

FB Video Sakshi joshi


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन