Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी के जंगलराज की नई कहानी : अमिताभ, जया और अभिषेक बच्चन को यूपी सरकार हर माह देगी डेढ़ लाख रुपये!

Surya Pratap Singh IAS : अमिताभ बच्चन, जया व अभिषेक को यूपी सरकार देगी 50,000 रुपये की पेंशन… यानि इस परिवार को हर महीने डेढ़ लाख रुपये… पेंशन के नाम पर…क्या मजाक है…. मुख्यमंत्री के गाँव ‘सैफई’ के प्रधान दर्शन सिंह यादव को भी इस वर्ष यश भारती पुरस्कार मिला है… उसके प्रभाव ने यह निर्णय करा दिया… सरकारी खजाने का मज़ाक बना कर रख दिया है.. लुटाओ, जितना लुटा सकते हो… चुनाव तक…

खास बात यह है कि जिस राज्य की प्रति व्यक्ति सालाना आय केवल 40,000 रुपये है वह यश भारती सम्मान पाने वालों को 50,000 रुपये मासिक पेंशन के तौर पर देने जा रहा है… वह भी तब जब कि सम्मान पाने वालों में ज्यादातर लोग बेहद संपन्न आर्थिक वर्ग से ताल्लुक रखते हैं.. मौजूदा समय में जहां स्वतंत्रता सेनानियों (साथ में, उनकी पत्नी या पति) को 20,129 रुपये मासिक पेंशन के तौर पर मिलते हैं, भारत सरकार की एक योजना के मुताबिक ऐसे बूढ़े और गरीब कलाकारों को जिन्होंने कम-से-कम 10 साल अपनी कला के दम पर आजीविका चलाई हो, 2,000 रुपये की मासिक पेंशन मिलती है… उ.प्र. के यश भारती व पदम् पुरुष्कार विजेताओं को पचास हजार रुपये प्रति माह पेंशन देना अकल्पनीय है. सैफई के प्रधान ने कराया यह निर्णय… इसके लिए सरकारी खजाना फिर लुटा… साहित्य, साहित्यकारों व पुरस्कारों का वोट के लिए ऐसा राजनीतिकरण कभी किसी ने नहीं देखा होगा.

जनहित के मुद्दों पर लड़ने वाले उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस सूर्य प्रताप सिंह के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन