Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘हिमाचल अभी अभी’ का टैबलायड लांच

कांगड़ा। छह महीने… सिर्फ छह महीने का वक्त बहुत थोड़ा होता है… किसी भी शुरू किए गए काम का परिणाम जानने के लिए… 9 मई 2015 को ”हिमाचल अभी अभी” की ओपनिंग से लेकर अब तक अगर मैं इन छह महीनों का आकलन करूं तो लगता है कि बहुत कुछ पाया है… हिमाचल अभी अभी मीडिया ग्रुप की बुनियाद रखते हुए कभी नहीं सोचा था कि इस काम का इतना जबरदस्त रिस्पांस मिलेगा। आप सबके सहयोग के बिना यह संभव नहीं हो पाता….

बस इतना  सोचा था कि अगर नई तकनीक और सूचना के इस नए तंत्र से आपकी किसी भी तरह से  सेवा हो पाए तो हम यह समझ लेंगे कि मकसद पूरा हुआ… आज जब लोग मिलते हैं और  हिमाचल अभी अभी की बात करते हैं तो अच्छा लगता है… इतने लोगों का हिमाचल अभी अभी परिवार से जुड़ना इतना सारा प्यार और हां कुछ सुधार के सुझाव भी… हिमाचल अभी अभी को बेहतर बनाने की लगातार कोशिश की जा रही है।

सुधार एक निरंतर प्रक्रिया है… लगातार कोशिश होती है कि किस तरह से आपके दिए कीमती सुझावों पर हम अमल करें और आपका अपना हिमाचल अभी अभी किस तरह से आपके साथ और आसानी से जुड़े… मोबाइल एप्लीकेशन और वेबसाइट के बाद हमने एक कदम और आगे बढ़ाया है… अब श्री बालाजी मीडिया इनोवेशन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने अपने ब्रांड नेम ‘हिमाचल अभी अभी’ का साप्ताहिक टैबलायड भी प्रकाशित कर दिया है… हिमाचल अभी अभी की टीम बेहतरीन काम कर रही है… मैं उम्मीद करता हूं कि यह कोशिश लगातार जारी रहेगी और आपका प्यार और स्नहे भी इसी तरह हमें मिलता रहेगा।

अनल पत्रवाल
एडिटर इन चीफ
श्री बालाजी मीडिया इनोवेशन्स प्राइवेट लिमिटेड
कांगडा हिमाचल प्रदेश
09816164054

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन