Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शिवपूजन झा, निशांत शम्सी, संजय प्रभाकर, यशपाल शर्मा, विकास सभरवाल के बारे में सूचनाएं

जी पुरवइया के संपादक शिवपूजन झा को आख़िरकार ज़ी मीडिया ने निकाल दिया है. उनकी जगह अनुभव खंडूरी को अंतरिम डिप्टी संपादक बनाकर भेजा गया है. उधर, मुंबई IBN7 से खबर आ रही है कि ब्यूरो चीफ निशांत शम्सी ने इस्तीफा दे दिया है. IBN7 से निशांत की छुट्टी होने के बाद से ही मुंबई मीडिया में हर कोई IBN7 का मुम्बई ब्यूरो हेड बनने की जुगत में लग गया है. खबर न्यूज़24 मुंबई से भी है. यहां संजय प्रभाकर को मुम्बई हेड बनाया गया है.

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से खबर है कि मल्टी मीडिया कंपनी ‘हिमाचल अभी अभी’ के साथ यशपाल शर्मा जुड़ गए हैं. ये लंबे समय तक दिल्ली व चंडीगढ़ में एक नामी समाचार पत्र समूह को अपनी सेवाएं दे रहे थे. यशपाल ने शिमला में बतौर विशेष संवाददाता ज्वाइन किया है. मार्केटिंग से लंबे समय से जुड़े विकास सभरवाल ने अपनी नई पारी हिमाचल अभी अभी के साथ शुरू की है. विकास को कंपनी ने मीडिया मार्केटिंग में सीनियर चीफ मैनेजर बनाया है. विकास का हिमाचल मीडिया मार्केटिंग के अंदर एक अलग नाम है. हिमाचल अभी अभी का नौ मई को तिब्बती धर्मगुरू दलाईलामा ने शुभारंभ किया था.

देहरादून से शीघ्र प्रकाशित होने जा रही है मासिक पत्रिका उत्तरजन टुडे. राजनीतिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित यह पत्रिका अपने पहले चरण में उत्तराखंड सहित पश्चिमी उत्तरप्रदेश, दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से प्रकाशित होगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन