Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

डीएम आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे दैनिक जागरण कर्मचारी

नई दिल्ली/नोएडा। मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों को लागू करने की मांग कर रहे दैनिक जागरण के कर्मचारियों ने जिला गौतम बुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर उनके आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। जागरण इम्प्लॉईस यूनियन के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार गौतम बुद्ध नगर के उप श्रमायुक्त (डीएलसी) श्री बीके राय के खिलाफ जागरण कर्मचारियों में खासा आक्रोश है।

गौरतलब है कि डीएलसी कार्यालय में जागरण कर्मचारियों के निलंबन संबंधी मामले की सुनवाई चल रही है। श्री प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि डीएलसी श्री राय कर्मचारियों की जागरण प्रबंधन के साथ वार्ता कराने में विफल रहे हैं। पिछली छह वार्ताओं में जागरण प्रबंधन की ओर से ना तो सीजीएम आते हैं और ना ही कोई अन्य। कर्मचारी प्रतिनिधियों के अनुसार डीएलसी का यह दायित्व बनता है कि वह जागरण प्रबंधन को बातचीत के लिए बुलाएं।

कर्मचारियों का आरोप है कि दैनिक जागरण के दबाव में आकर डीएलसी लगातार तारीख आगे बढ़ा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि डीएलसी जागरण के सीजीएम नितेन्द्र श्रीवास्तव से बात करके तारीख आगे बढ़ा देते हैं। उनका कहना है कि आगामी ३ जनवरी से जिलाधिकारी कार्यालय पर डीएलसी के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिलाधिकारी से मांग की जायेगी कि वह डीएलसी को कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने का निर्देश दें। कर्मचारियों का कहना है कि डीएलसी श्री बीके राय जागरण प्रबंधन का खुलकर साथ दे रहे हैं। ऐसे में उनसे न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन