Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘न्यूज नेशन’ के वरिष्ठ एंकर रवि शर्मा नहीं रहे

आज सुबह सुबह एक बुरी खबर आ रही है. न्यूज नेशन चैनल में कार्यरत वरिष्ठ एंकर रवि शर्मा का निधन हो गया है.

बताया जाता है कि बीती रात रवि शर्मा का एक्सीडेंट हुआ था. उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका.

पता चला है कि रात एक बजे डिवाइडर से उनकी कार टकरा गई थी. रवि को दो बच्चे हैं.

सड़क हादसे में रवि के निधन से टीवी मीडिया के लोग शोक संतप्त हैं. जिन्हें भी ये सूचना मिल रही है वो यकीन नहीं कर पा रहा है कि रवि अब इस दुनिया में नहीं हैं.

न्यूज नेशन चैनल में रवि शर्मा तब पहुंचे थे जब दीपक चौरसिया ने यहां एंट्री मारकर प्रभुत्व जमा लिया था. दीपक के खास रवि शर्मा उनके साथ इंडिया न्यूज चैनल में भी हुआ करते थे.

क्राइम पर जबरदस्त पकड़ रखने वाले रवि शर्मा न्यूज़ नेशन में जून 2019 में पहुंचे थे. उनका पद एडिटर क्राइम का था. रवि शर्मा को क्राइम की कमान सौंपी गई थी और उन्होंने एक नए क्राइम शो को लांच किया था.

न्यूज नेशन से पहले रवि शर्मा इंडिया न्यूज़ में बतौर क्राइम एडिटर करीब 6 साल तक रहे. इंडिया न्यूज में उन्होंने सलाखें नाम से क्राइम शो को शुरू किया था जो सुपरहिट रहा. ये क्राइम शो कई बड़े क्राइम शो को बीट करते हुए नंबर वन के पायदान तक पहुंचा था.

आसाराम प्रकरण और आतंकी संगठन ISIS से जुड़ी ख़बरों को बेबाक तरीके से रवि ने कवर किया था.

सहारा समय, आजतक जैसे संस्थान में भी अपनी सेवाएं दे चुके रवि शर्मा के अचानक इस तरह चले जाने से हर कोई स्तब्ध है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन