Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रसून शुक्ला और अतुल अग्रवाल की नई पारी, अमित त्रिपाठी का इस्तीफा

प्रसून शुक्ला ने ईटीवी से इस्तीफा देने के बाद नई पारी की शुरुआत सहारा मीडिया के साथ की है. उन्हें सहारा समूह के न्यूज चैनलों का ग्रुप इनपुट हेड बनाया गया है. वे पहले भी सहारा में 7 वर्षों तक काम कर चुके हैं. ईटीवी में कंसल्टिंग एडिटर के पहले वे न्यूज एक्सप्रेस चैनल के सीईओ व एडिटर-इन-चीफ थे.

एंकर अतुल अग्रवाल ने नवीन जिंदल के चैनल ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ के साथ नई पारी की शुरुआत की है. उन्हें एडिटर (आउटपुट) बनाया गया है. अतुल इससे पहले ‘इंडिया नाउ’ नामक एक चैनल लांच कराने में जुटे हुए थे लेकिन वह लांच न हो पाया क्योंकि चैनल के मालिकों ने आर्थिक तंगी का नाम लेकर चैनल शुरू करने से हाथ खींच लिए. अतुल ईटीवी में काम कर चुके हैं. उससे पहले भास्कर न्यूज और समाचार प्लस में थे. वे जी न्यूज, आईबीएन7, न्यूज24, वाइस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज आदि के भी हिस्से रह चुके हैं.

न्यूज वर्ल्ड इंडिया से ही खबर है कि यहां सीओओ के रूप में कार्यरत अमित त्रिपाठी ने इस्तीफा दे दिया है. त्रिपाठी इससे पहले न्यूज एक्सप्रेस में सीओओ हुआ करते थे. वे जी न्यूज में ग्रुप सेल्स हेड भी रह चुके हैं. इस्तीफे के कारणों का पता नहीं चल सका है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन