Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सैयद हुसैन अहमद, रवि बिश्नोई, चैतन्य भट्ट, अरविंद सिंह बिष्ट, राजीव शर्मा के बारे में सूचनाएं

राष्ट्रीय सहारा उर्दू मुम्बई के HOD जावेद जमालुद्दीन को हटाते हुए सैयद हुसैन अहमद (शमशी) को मुम्बई सहारा उर्दू का एचओडी बनाया गया है. राष्ट्रीय सहारा उर्दू की हालत काफी खराब हो गई थी जिसे ठीक करने के लिए प्रबंधन ने ये कदम उठाया है.

राष्ट्रीय सहारा उर्दू मुम्बई के HOD जावेद जमालुद्दीन को हटाते हुए सैयद हुसैन अहमद (शमशी) को मुम्बई सहारा उर्दू का एचओडी बनाया गया है. राष्ट्रीय सहारा उर्दू की हालत काफी खराब हो गई थी जिसे ठीक करने के लिए प्रबंधन ने ये कदम उठाया है.

जी मरुधरा राजस्थान के बीकानेर ब्यूरो चीफ रवि बिश्नोई अब बीकानेर में ईटीवी के ब्यूरो चीफ पद पर नियुक्त किए गए हैं। रवि बिश्नोई पिछले कई वर्षों से इलैक्ट्रोनिक मीडिया से जुड़े हुए हैं। जी मरुधरा से पहले वे इंडिया न्यूज राजस्थान में भी बीकानेर की कमान संभाल चुके हैं। इससे पहले वे पी सेवन न्यूज चैनल में कार्य कर चुके हैं। ईटीवी बीकानेर ब्यूरो चीफ पद पर कार्य संभालने के दौरान बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा, महासचिव अपर्णेश गोस्वामी, कोषाध्यक्ष विक्रम जागरवाल, उपाध्यक्ष नीरज जोशी, कमल कान्त शर्मा, जार के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भवानी जोशी, समाचार प्लस न्यूज चैनल के बीकानेर ब्यूरो चीफ आनन्द प्रताप आचार्य, डीडी न्यूज के रफीक पठान, ईटीवी के कैमरा मैन धीरज जोशी, शिव भादाणी, दैनिक भास्कर के फोटोग्राफर मनीष पारीक, राजस्थान पत्रिका के जयप्रकाश गहलोत, जयभगवान उपाध्याय, रमजान मुगल सहित बीकानेर प्रेस क्लब के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

जबलपुर से खबर है कि मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और अनेक अखबारों में संपादक रहे चैतन्य भट्ट को पिछले दिनों महर्षि महेश योगी के जन्मदिवस के अवसर पर लाइफ टाइम एचीवमेंट पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया. चैतन्य भट्ट 35 वर्षों से पत्रकारिता में हैं.

मुलायम सिंह के समधी और सूचना आयुक्त अरविन्द सिंह बिष्ट द्वारा लखनऊ के आरटीआई कार्यकर्ता तनवीर अहमद सिद्दीकी से की गयी मारपीट पर सूचना आयुक्त की मुश्किलें चौतरफा बढ़ने वाली हैं. इस मुद्दे पर एकजुट हो आरपार की लड़ाई लड़ने का मन बना चुके आरटीआई कार्यकर्ता अब सूचना आयुक्त के खिलाफ हर उस दरवाजे को खटखटा रहे हैं जहाँ से उनको न्याय मिलने की उम्मीद है. इसी कड़ी में लखनऊ की एक सामाजिक कार्यकत्री ने सूचना आयुक्त पर आरटीआई कार्यकर्त्ता के मानवाधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए  बीते शुक्रवार इस मामले को एक एक ई-मेल के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार मामलों के उच्चायुक्त कार्यालय, भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, केन्द्रीय सूचना आयोग, उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग, उत्तर प्रदेश के राज्य मुख्य सूचना आयुक्त, राज्यपाल राम नाईक, सीएम अखिलेश यादव, मुख्य सचिव अलोक रंजन, डीजीपी, लखनऊ के जिलाधिकारी और एसएसपी को भेजकर अरविन्द सिंह बिष्ट के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है.

शाहजहाँपुर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राजीव शर्मा सातवीं बार बने जिला अध्यक्ष. ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ संपन्न. इस शुभ अवसर पर जिले सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस मौके पर शैलेन्द्र वाजपेयी मुनीश आर्या शैलेन्द्र पान्डे, अर्जुन श्रीवास्तव, सौरभ शुक्ला, राजेश देवल, राशिद इदरीशी आदि ने अपने विचार रखे।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Javed Jamaluddin

    January 28, 2016 at 2:01 pm

    Aap ki taraf se mere bare mein jo news chapi gayi hai woh sahi nahi hai .Sachyi yeh hai ke main ne khud istafa diya hai mujhe hattane ki baat be buniyaad hai aur is ko mein challange karta hoon..Jis ne bhi mere hattayee jane ka samachar aap ko diya hai woh saksh jhoota hai.
    Aap se appeal hai kie news ke bare mein ek baar recheck kar lijiyee takei bhadas ke satus barqarar rahe.Waise mein ab bhi Sahara mein hoon.Aap is bare mein confirm kar sakte hain.
    Javed Jamaluddin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन