Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमित रतूड़ी ने HNN से इस्तीफ़ा देते हुए उठाए कई ज़रूरी सवाल

अमित रतूडी का 6 साल का मीडिया एक्सपीरियंस है और बीते लगभग 3 साल से hnn देहरादून न्यूज़ चैनल में काम कर रहे थे। उन्होंने चैनल से इस्तीफ़ा देते हुए मीडिया की हकीकत बताई है। देखें उनका पत्र-

सम्मानित HR/असाइनमेंट

जब भी आपको मेरा ये संदेश मिले/मिलेगा , कृपा मैं(अमित रतूड़ी) आपको अवगत करा दूं कि जिस समय यानी मैं जब आपको मेल (आज 22 अक्टूबर, दिन फ़्राइडे, 2021 )कर रहा हूँ तब से मैं बिल्कुल भी आफिस नही आ सकता । दरअसल कल यानी 21 अक्टूबर को हुई मीटिंग में मेरी जो समस्या (सैलरी की)थी , मैं उससे बिल्कुल भी संतुष्ट भी नही हूँ। मैंने 18 हजार बात की लेकिन लो फण्ड के कारण नही हो सकी तो ठीक है। मुझे अक्टूबर माह का एक भी पैसा नही चाहिय,(इसको भी गौर किया जाए)

मुझे खबर करने के दौरान चोट लगी.  मेरा ऑपेरशन हुआ लेकिन ऑफिस के किन जिम्मेदार व्यक्ति ने मेरा हालचाल पूछा (किसी ने नही,,,  सिवाय अजय धौण्डियाल सर के ) ऑफिस की तरफ से मेरे लिए क्या मदद (आर्थिक सहायता) की गई (शून्य) कुछ नही किया गया। मेरी मई /जून की तनख्वाह भी अगस्त माह में तब दी गई जब मैने खुद HR मैडम से बात की ,, उन्होंने ब्यूरो चीफ महोदय आकाश गौड़ को बोला वो मुझे टालते रहे , आखिर में मेरे खुद के प्रयास स्वरुव जैन सर से बात की गई फिर उनके द्वारा राकेश और अरविंद द्वारा मेरे घर पर आ के मुझे पैसे दिए गए । 

शिकायतों की लंबी चौड़ी फेहरिस्त है । बस आखिर में इतना कहना है कि किसी की मजबूरी/गरीबी का फायदा मत उठाइये, कोई आपके यहाँ काम कर रहा है भीख नही मांग रहा । कम से कम उसकी मेहनत का उसे सही मेहताना सही समय पर तो दीजिये।

Key point:::::

1: एक मजदूर भी डेली 500 लेता है महीने का 15 हजार होते हैं। 

2: मिस्त्री 700 (कम से कम ) मतलब महीने का 21 हजार ।

और मैं 15 हजार वाह …..आपको KBT चाहिए, रियलिटी चेक चाहिए , स्पेशल चाहिए । अरे सब मिलेगा बस आप मुझे 20k सैलरी दीजिये, आपका सोशल मीडिया भी देखूंगा ।(जिस व्यक्ति को संस्थान ने  30हजार प्लस पैसे दिए ,नतीजा सबको पता है )(लेकिन 20 k के अलग 4 हजार पेट्रोल ) और सैलरी हर महीने की 10 से 15  तारीख को । फिर देखिए काम ।।।

मैम/  मेरे मित्रो मुझे लाइव आने /फोनो / आप चाहे तो ग्रुप से हटा दे,ये आपका अधिकार है ।लेकिन परेशान ना करें।

आशा करता हुँ मैम/,सर/ दोस्तो अभी तक जितना भी समय HNN जैसे परिवार में रहा और जितना सीखा ,कोशिश करूंगा कि उसे आगे बढ़ाऊं। लेकिन पुनः बता दूं कि समस्या काम की नही बल्कि कम सैलरी और लेटे  आने की की थी । 

अतः मैं अमित रतूड़ी आज से HNN संस्थान से स्वतः त्यागपत्र देता हूँ। 

आपका अपना : अमित रतूड़ी 

दिनांक: 22 अक्टूबर 2021

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन