Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भास्कर में सेलरी से पाँच सौ रुपए काट कर इतने के चिल्लर पकड़ाए गए!

आदित्य पांडेय-

हुआ यूं कि लवण भास्कर ने अपने सारे कर्मचारियों को इस बार पांच पांच सौ रुपए कम डाले वेतन के। कर्मी हैरान कि न्यूनतम तय से भी कम देते हैं उसमें भी पहले ही छह अलग अलग कटौती कर ही लेते हैं। अब ये पांच सौ क्यों कटे?

बाद में सभी को पांच पांच सौ की चिल्लर दी गई। दरअसल यह कोई काला सफेद पैसा था जो इस तरह खपाया गया।

बाकी हर महीने की कटौतियों का भी जायजा लें तो भविष्य निधि में दो हिस्से होते हैं, एक कर्मचारी का और दूसरा मालिक का लेकिन जो अंश मालिकों को डालना चाहिए वह भी कर्मचारी के वेतन से ही काटा जाता है।

एक और कटौती होती है कि किसी कर्मचारी का निधन हो गया तो सबके वेतन से पैसा लेकर उतना ही पैसा मालिक मिला दें लेकिन यहां भी खेल होता है। कुल जमा पूरा ध्यान कर्मचारी को कम से कम पैसा देकर अधिक से अधिक जोतने का है।

तीन साल से कोरोना के नाम पर लोगों को निकाला और अब नया बहाना यूक्रेन युद्ध की वजह से कीमतें बढ़ने का भी है।

वैसे सुधीर बाबू ने अभी तो दूसरों को पत्र लिख कर महंगाई का रोना रोया है लेकिन उसका असली निशाना कर्मचारी ही हैं कि कोई पैसा बढ़ाने की बात तो ना ही करे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Any

    April 17, 2022 at 12:28 pm

    जब तक देश में सरकारी विघापन बंद ऩही हाे़गें तब तक देश खुश ऩही हाेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन