Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

BHU के पत्रकारिता विभाग के चार दशक पुराने छात्रों की तस्वीर देखें!

सुरेश प्रताप सिंह-

वरिष्ठ पत्रकार सुरेश प्रताप सिंह दाहिने से दूसरे नम्बर पर हैं

बूझो तो जानें : कौन कहां है? BHU के पत्रकारिता विभाग का आज से चार दशक पूर्व जब Study tour Mumbai गया था, तब की यह तस्वीर है. समय के साथ सब कुछ बदल जाता है. यह तस्वीर तब हमारे सहपाठी रहे मणिपुर के मित्र Meghachandra Kongbam के सौजन्य से प्राप्त हुई है. तब प्रोफेसर बीआर गुप्ता के नेतृत्व में यह शैक्षणिक टूर गया था.

जब कोई मित्र पुरानी तस्वीरों को भेजता है तो स्वाभाविक है कि उन दिनों की यादें मस्तिष्क में किसी फिल्म की पटकथा की तरह घूमने लगती हैं. वह स्मृतियां जिसे अब सिर्फ कैमरे की नज़र से ही देखा जा सकता है लेकिन वे अनमोल दिन थे. उस दौर की अनेक स्मृतियां अब भी अचानक जीवित हो जाती हैं. किसी सपने की तरह..! ऐसा सपना जिससे होकर हम लोग गुज़रे थे.

मुम्बई के हिंदी व अंग्रेजी अखबारों के कार्यालय में जाकर कुछ चर्चित पत्रकारों से मिलना, मुम्बई की सड़कों व चौपाटी पर घूमना और एक साथ मिलकर बतकही करते हुए ठहाके लगाना..! तब हम लोग अक्सर एक साथ ग्रुप बनाकर घूमते थे क्यों कि मुम्बई में कहीं खो जाने या फिर अपने साथियों से बिछुड़ जाने का भय सताता था. अब वह सब एक सपने की तरह नज़र आता है. सलाम मुम्बई..!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन