कानाफूसी : देशभर के पत्रकारिता जगत की निगाहें इन दिनों जागरण की तरफ है। सभी के मन में एक ही सवाल है क्या जागरण को विष्णु से मुक्ति मिलेगी?
विष्णु का जन्मदिन 27 मई को है। यानी इन दिन वह 58 साल के हो जाएंगे। साथ ही दैनिक जागरण से सेवानिवृत्त होने की आयु भी पूरी कर लेंगे। ऐसे में मीडिया जगत में एक ही सवाल है क्या वह रिटायर होंगे?
कोरोना काल के बाद अखबारों को जो आर्थिक नुकसान हुआ है और नई नीति बनी है, उसके तहत किसी को सेवा विस्तार नहीं दिया जा रहा है। अपने संपादकीय कार्यकाल में जागरण को पत्रकार प्रिय अखबार से पत्रकारों का सबसे बड़ा दुश्मन बनाने के साथ विष्णु ने एक और काम किया है, उन्होंने सभी सक्षम लोगों को जागरण से विदा कर दिया है। अभी जागरण में सिर्फ उनके ही दोअम दर्ज के पत्रकार शिष्य हैं। जिनके पास ज्ञान के नाम पर सिर्फ विष्णु वंदना है।
उधर, विष्णु ने कानपुर ग्रुप के सहारे सीजीएम नितेंद्र से बेहतर संबंध बनाकर सचान को भी किनारे कर दिया है। अब विष्णु और नितेंद्र श्रीवास्तव सारा खेल करते हैं और मालिक संजय तक कोई जानकारी पहुंच नहीं पाती। संजय भी विष्णु प्रेम में अंधे हैं। इस कारण लोगों को विष्णु विदाई की उम्मीद कम है। बाकी सब वक्त की बात है। देखती रहिए होता क्या है!
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.
6 Comments
Leave a Reply
Cancel reply
Leave a Reply
भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team
भड़ास मेल: [email protected]
Latest 100 भड़ास
- ‘In Search of Truth’ में महेश भट्ट ने साझा की जीवन, संघर्ष और आत्मखोज की यात्रा
- दूरदर्शन केंद्र लखनऊ को उर्दू पत्रकारों की जरूरत, प्रति शिफ्ट मिलेगा रुपया
- Yashwant podcast : ख़ुद पॉडकास्ट न शुरू करके मैं अब दूसरों के पॉडकास्ट का कंटेंट बन चुका हूँ! देखें वीडियो
- आज के अखबार : PM मोदी की प्रचार प्रतियोगिता में TOI और HT का प्रदर्शन टक्कर का है ‘खेल’ ड्रॉ ही रहा
- भारत में टेलीग्राम की पाबंदी से भड़के पावेल दुरोव, जियो और मेटा पर लगाए सनसनीखेज आरोप
- राम मंदिर डकैती: न भाजपा नेताओं की भावना आहत हो रही, न ही न्यूज चैनलों को सनातन का अपमान दिख रहा!
- न्यूज़ एजेंसी ANI में रिपोर्टर और ग्राफिक डिजाइनर की वैकेंसी!
- अमर उजाला का दावा: श्रीराम के असल गुनहगारों को बचाने का खेल शुरू!
- द लल्लनटॉप से धनंजय कुमार की नई पारी, दैनिक भास्कर जबलपुर के यूनिट हेड बने संदीप शर्मा
- डॉयचे वेले (DW) हिंदी से बतौर मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट जुड़ीं शिवांगी सक्सेना!
- बिना चंपत को ट्रस्ट से बाहर किए और उनकी गिरफ्तारी किये चंपत माल कांड के की निष्पक्ष जांच संभव नहीं!
- हमारे युग के रावण और कालनेमि ‘राम’ के नाम पर भी घोटाले कर लंका की तिजोरियाँ भर रहे हैं!
- शब्दचर्चा 91 : कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक या प्रियांक, खड़गे या खरगे?
- ‘आज की खबर’ चैनल के भंडारे में भी पहुंच गए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक!
- लीचड़ पत्रकार सीपी झा की जब लखनऊ में शराबियों ने कर दी थी भरपूर कुटाई!
- राम मंदिर चंदा चोरी को नौ दिन बीत गए FIR नहीं हुई, मामले को सुलटाए जाने की पूरी बिसात बिछा दी गई है!
- कश्मीर में जुटे ‘आजतक’ के सुनहरे दौर के ये जड़ीले खबरनवीस, देखें तस्वीरें
- हरिद्वार में कई पत्रकारों पर मारपीट का आरोप; पुलिस जांच में जुटी!
- विधानसभा सचिव प्रदीप दुबे की सतीश महाना के साथ फोटो इतनी चर्चा में क्यों है?
- आलीशान मकान, वाई श्रेणी सुरक्षा और महंगी फॉर्च्यूनर से चलने वाले चंपत राय की कमाई का जरिया क्या है?
- अमृत विचार पर बड़ा आरोप, पहले पीएफ का पैसा नहीं दिया, अब मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर कानूनी नोटिस भेजा!
- ये चोरी रुपयों की नहीं राम के भरोसे की है; ये कौन लोग हैं जो दिन में राम का नाम लेते हैं और रात को दानपात्र में हाथ साफ करते हैं?
- सरकारी मुखपत्र दैनिक जागरण राम मंदिर पर इतना खुलकर कैसे रिपोर्टिंग कर पा रहा है? इस वीडियो से समझिए
- हिंदी पत्रकारिता के 200वें वर्ष पर बहराइच बना राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों, साहित्यकारों और समाजसेवियों का संगम!
- न्यूज़ 11 भारत पर सैलरी मारने का आरोप, पूर्व कर्मचारी ने भेजा कानूनी नोटिस!
- दैनिक जागरण के बाद अमर उजाला राम कैश कांड पर हुआ फायर, ट्रस्ट पर उठाए गंभीर सवाल
- आज के अखबार : एक सहमति जो स्पष्ट नहीं है लीड बन गई, इससे दूसरी देसी सौदेबाजी को समय मिल गया
- केरल हाईकोर्ट में अब 19 जून को होगी लैंडिंग पेज मामले की सुनवाई, जानिए पूरा विवाद!
- प्राइमटाइम की जंग में न्यूज़18 इंडिया का मास्टरस्ट्रोक, इन 7 एंकरों पर खेला बड़ा दांव!
- श्रीराम मंदिर में कैश के अलावा सोना चांदी और हीरा जड़ी 1250 मूर्तियां भी गायब होने का दावा!
- सत्यम बघेल RT India से जुड़े, श्रद्धा तुलस्यान की जागरण समूह से नई पारी
- न्यूज़24 में हिंदी और अंग्रेजी डेस्क के लिए वैकेंसी
- भूमि रिछारिया, गोविंदा तारे, मुस्कान राठौर और सोमेश शर्मा के बारे में सूचनाएं!
- 100% एथनॉल और 100% आरएसएस …इससे कम पर कुछ भी मंज़ूर नहीं!
- आज के अखबार : जंगल में शिकारी ने तहलका मचा रखा है, कह रहे हैं, बीमार हिरणों को उठा ले गया
- राम मंदिर कांड : 200 करोड़ तक पहुंचा डकैती का डेटा!
- ग्रेटर नोएडा के जिम्स में सैकड़ों नर्सों ने धरना-प्रदर्शन शुरू किया, जानिए पूरा मामला, देखें वीडियो
- राम की दौलत चोरी करने के आरोपों में घिरा टिन्नू यादव, खास सहयोगी का नाम आते ही चंपत राय बीमार!
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड : ‘संगठित गिरोह’ की तरह होता था खेल, गोपनीय ठिकाने पर बंटती थी रकम!
- दिबांग भी आ गये यूट्यूब चैनल लेकर!
- पार्ट दो – मीनाक्षी नटराजन इलेक्शन प्रकरण : वरिष्ठ पत्रकार संजय सिन्हा को आखिर इतनी तकलीफ क्यों है कांग्रेस द्वारा एक राज्यसभा सीट खो देने की?
- पार्ट एक – मीनाक्षी नटराजन इलेक्शन प्रकरण : नरेंद्र मोदी जब रात में सोने जाते होंगे तो इतनी बेईमानी के बारे में सोचते होंगे?
- डंकापति के राज में गन्नाकरी के एक्स्ट्रीम ‘इथेनॉल एक्सपेरिमेंट’ के मायने : मिथ और असलियत!
- भड़ास वाले यशवंत का अबतक का सबसे बेबाक पॉडकास्ट : गोदी मीडिया से लेकर अध्यात्म तक, सुनें सिलसिलेवार!
- पत्नी के निधन से अवसाद में थे K News के पत्रकार प्रबुद्ध चौहान, उसी राह चले गए!
- पहाड़ जीवन की रफ़्तार घटा देते हैं और उम्र बढ़ा देते हैं, इंडियन एयरलाइंस के रिटायर पायलट की कहानी सुनिए!
- पत्रकार सविता कुमारी ने प्रभात खबर से शुरू की नई पारी!
- अंकिता भंडारी हत्याकांड का ‘वीआईपी’ कौन है, उत्तराखंड का सत्ता-सिस्टम मौन है लेकिन नाम खोलने वाले पूर्व बीजेपी एमएलए सुरेश राठौर अरेस्ट हैं!
- आज के अखबार : बंगाल में जीत के बाद भाजपाई तांडव की खबर दैनिक भास्कर और इंडियन एक्सप्रेस में
- ‘स्वाक्षरी’, ‘चित्रपट’ और ‘रुग्णालय’: भारतीय भाषाओं के दुर्लभ शब्दों की रोचक दुनिया!
- क्या 75 के शाहिद सिद्दीकी ने 12 वर्ष की उम्र में नेहरू का इंटरव्यू लिया था, जो 1964 में गुजर गए थे?
- राम मंदिर चोरी कांड- भाजपा को सत्ता इसलिए नहीं मिली कि वह सत्ता भोगे बल्कि इसलिए मिली है कि सुचारू शासन दे!
- न्यूज़24 से जुड़े युवा पत्रकार शेखर उपाध्याय, ये जिम्मेदारी मिली!
- अली शरर ने शुरू की नई पारी, ‘आज की खबर’ में बने डिप्टी एडिटर
- खनन माफियाओं ने सारे दांव-पेंच आजमाए, लेकिन मैहर के इस पत्रकार की कलम न खरीद पाए!
- आज के अखबार : ईवीएम वाली बिल्डिंग में आग लगने की खबर ढूंढ़नी पड़ी, जो मिली उनके विवरण भ्रामक
- न्यूज़क्लिक ढह चुका है; केंद्र सरकार की बदनीयती के कारण सैंकड़ों पत्रकार बेरोजगार हो गए!
- चूंकि मैं एक पत्रकार हूं; इसलिए राहुल के भाषण में मीडिया, सोशल मीडिया और लोकतंत्र के संदर्भ में की गई उनकी एक महत्वपूर्ण टिप्पणी पर मेरी निगाह टिक गई!
- माफी मांगने के बाद भी दैनिक जागरण संवाददाता का नहीं छूटा पिंड, अब मानवाधिकार आयोग से शिकायत!
- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में दो गिरफ्तार, श्रीराम की दौलत चुराकर महंगी जमीन खरीदने का आरोप
- हिंदुस्तान अख़बार के प्रबंध संपादक प्रताप सोमवंशी से विविध भारती के लिए ममता सिंह ने बातचीत की, सुनिए पूरा
- सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर बुलंदशहर के टीवी पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने अखिलेश यादव के हाथों ली सपा की सदस्यता!
- ‘जी राम जी’ से पहले ‘मनरेगा’ में डिजिटल घोटाले की दस्तक! क्लोन ऐप से लग रही श्रमिकों की फर्जी हाजिरी
- BBC इंडिया की कंटेंट पार्टनर कलेक्टिव न्यूजरूम में इस्तीफों की झड़ी! आखिर अंदर चल क्या रहा है?
- 700-800 रुपये में ऐसी जादुई मशीनें दिखाई जाती हैं जो तुरंत आटा पीसने, तेल निकालने या मिनटों में रोटी-पराठा-डोसा बनाने का दावा करती हैं!
- नहीं रहे बुंदेलखंड की आंचलिक पत्रकारिता के पुरोधा व वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र अध्वर्यु
- यूपी में अफसरों के आगे कैबिनेट मंत्री का ये हाल है तो सोचिए विधायकों-सांसदों का क्या होगा?
- टीवी, रेडियो और DTH के लिए एक ब्रॉडकास्टिंग नियम; MIB के नए प्रस्ताव से मीडिया सेक्टर में हलचल!
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में हजारों करोड़ रुपये घोटाले का खुलासा, देखें वीडियो
- आज के अखबार : TMC की टूट, नाविकों की मौत पर बात होनी थी ‘सूचना’ है, शॉक या शोक संदेश नहीं!
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड : पूर्व लेखा प्रभारी ने कहा- चंपत राय अव्यवस्था पसंद आदमी हैं!
- दूरदर्शन, इंडिया टाइम्स और नेटवर्क18 से जुड़ीं तीन युवा पत्रकार
- डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का एल्गोरिदम अब रचनात्मकता से ज्यादा ‘शॉक वैल्यू’ और विवाद को बढ़ावा देता है!
- इन सारे मामलों में जजों का जो कमीशन बैठाया गया उसका नतीजा क्या निकला?
- PNB बैंक को करोड़ों का चूना लगाने का आरोपी नीरव मोदी मामले में CBI को भ्रष्टाचार के सबूत नहीं मिले, मजिस्ट्रेट कोर्ट भेजा गया केस!
- फ्लेवर्ड ORS के कारोबार के खिलाफ अकेले खड़ी रही इस बाल रोग विशेषज्ञ को सिस्टम ने हरा दिया!
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता का राजीव कुमार जैसा हाल होगा!
- एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल बिक्री पर लगेगी रोक, केंद्र ने बनाया नया प्रावधान
- कट्टर मोदी समर्थक राजेश शर्मा के नाविक पुत्र आदित्य की अमेरिकी हमले में मौत!
- अब पुलिसवाला या मजिस्ट्रेट अपनी मर्जी से किसी को भी बिना वजह ‘शांति भंग’ का बहाना बनाकर जेल में नहीं डाल सकता!
- परिवार, कला और दोस्ती पर राजनीति का साया; द स्टेट्समैन में छपी अहम टिप्पणी!
- घूसखोरों के नगर ग्रेटर नोएडा में फिर दो मजदूर मरे, इनकी लाश पर भी भ्रष्टाचारी भर लेंगे अपनी जेब!
- दान किए मुर्दे का लिंग और 370 की बिरयानी में योनि : किसी की त्रासदी दूसरे के लिए डिजिटल रील का केवल एक स्क्रीनशॉट है!
- इंडिया टुडे ग्रुप ने Creator Cell को दी नई ताकत, 1.6 अरब इंटरैक्शन का दावा
- ‘हिल-मेल’ डिजिटल चैनल लॉन्च, सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने देहरादून में वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ
- AI के नाम पर घरों में घुसा कैमरा, 250 रुपये में रिकॉर्ड हो रही निजी जिंदगी!
- देश को आर्थिक संकट से निकालने की कोशिशों का जीवंत दस्तावेज़ है फिल्म “गवर्नर”
- देश की आर्थिक बदहाली मोदी सरकार के लिए गुप्त रोग की तरह है, जिसे वह साझा नहीं कर सकती!
- इन विटामिन की कमी से बढ़ रहा डिमेंशिया का खतरा, ICMR की रिसर्च ने बढ़ाई चिंता
- मोदी सरकार की आलोचना की क़ीमत फ़र्ज़ी मुकदमों से चुकानी पड़ी!
- जनतंत्र टीवी के प्रधान संपादक पर एंकर मीनाक्षी सिसौदिया का गंभीर आरोप, श्रम आयुक्त कार्यालय में भी दिखाया तानाशाही रवैया
- आज के अखबार : TOI के कॉलम लेखक के बंगाल में मंत्री बनने के बहाने उनकी विपरीत यात्रा की चर्चा
- पतंजलि उत्पादों पर FDA की छापेमारी, बॉम्बे हाईकोर्ट में महाराष्ट्र सरकार ने क्या स्टैंड लिया, पढ़िए!
- टाइम्स ग्रुप ने इन चार अखबारों से झाड़ा पल्ला, कहा- हमारा कोई लेना-देना नहीं!
- दैनिक जागरण जैसे अखबार चढ़ावे की चोरी छाप रहे हैं, न्यूज़ चैनल वाले कब धर्मद्रोहियों से सवाल पूछेंगे?
- लोग शक कर रहे हैं कि इंडियन एक्सप्रेस में छपा यह लेख नीतीश कुमार ने ही लिखा है!
- दो-दो न्यूज़ चैनलों में एकसाथ नौकरी कर रही प्रिया तिवारी पर एक्शन की तैयारी!
- जनतंत्र टीवी से इस्तीफा देने वाले अली शरर के लिए महिला एंकर ने क्या कुछ लिखा है, पढ़िए!
- शब्दचर्चा 90 : TMC की चर्चित सांसद का नाम सयानी, सायनी, सयोनी या सायोनी?
- जनतंत्र टीवी विवाद: महिला एंकर ने एडिटर इन चीफ जीतेंद्र शर्मा की श्रम न्यायालय में कराई पेशी



Sudeep Sharma
April 30, 2022 at 10:53 pm
दैनिक जागरण से खराब स्थिति इसी समूह के अखबार नवदुनिया की है। भोपाल में जागरण से आया हुआ संपादक स्टॉफ से दवाई, चप्पल, मिठाई, कपड़े तक मांग लेता है। विदिशा और रायसेन जिला कार्यकाल से जब दबाव बनाकर मोबाइल लिया गया, तब नाराज स्टॉफ ने कच्चा चिट्ठा खोल दिया। उत्तराखण्ड से आए लोगों ने प्रसार और विज्ञापन का बंटाधार कर रखा है। दबाव बनाने के लिए संपादकीय के लोगों को वसूली में लगा दिया है।
सूरमा भोपाली
May 1, 2022 at 11:47 am
सूरमा भोपाली नूं के रिया है कि इन चोट्टों को चौराये पे क्यों नी ला रिये हो? मामू इंका स्टिंग करो, इनकी नँगाई को सूरमा बनके एक्सपोज करो के मियां।
patrakar
May 1, 2022 at 10:12 am
उदय सिन्हा जैसे लोगों से अमर उजाला को मुक्ति नहीं मिल पा रही है तो विष्णु जी तो किताबों से जुड़े लोग हैं। जबकि काफी साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं. कंपनी से अपना फायदा और दूसरों का नुक्सान करा रहे हैं.
Josh Karamati
May 2, 2022 at 1:05 am
धृतराष्ट्र ने संजय की मदद से महाभारत देखा था… यहां तो संजय ही धृतराष्ट्र बना हुआ है… ज़ुल्म सहते बेकसूर ज़ालिम के मददगार हैं… मुट्ठी भर बचे हैं… हौसला करके एक हो जाओ… ज़ुल्मी ख़ुद जान की तौबा कर लेगा… परवरदिगार गवाह बन झूठ ना बुलवाये… ज़ुल्मी सबसे ज़ियादा कायर है… ऐब उसकी ज़ुबान में है… बदनियति दिल में… ये दौरे-दर्द गुज़र जायेगा… मालिक को सबकुछ लुटाके होश आयेगा… वो करामाती है, मालिक का वफ़ादार बनता है… पीठ में ख़ंजर घोंपता है… भाई को भाई से लड़ाता है… ज़ुल्मी शिकस्त खायेगा… मिलके बेनक़ाब करना होगा… जिसे जो बन पड़े सबूत इकट्ठा करो… दलालों को दारू दो… वो बोलेंगे… वो भी तख़्त पे बदलाव की चाहत रखते हैं… वो बोलेंगे…
Manoj
May 3, 2022 at 11:53 am
भोपाल के संपादक कोई साथ नहीं दे रहा है फिर भी और नकारात्मक माहौल में जी जान लगाकर नवदुनिया को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इंदौर मुख्यालय के वरिष्ठ लोग ही भोपाल के खिलाफ काम कर रहे हैं। यह लोग मैनेजमेंट के साथ मिलकर, एडिटोरियल के खिलाफ काम कर रहे हैं। यह लोग मोटी तनख्वाह लेते हैं और ना काम करते हैं और ना काम करने देते हैं। गाइडेंस नहीं मिलता है और वरिष्ठ जनों की राय लेकर भोपाल में नोएडा का आदेश लागू करके कोई काम किया जाता है तो यह लोग अड़ंगा डालते हैं। फिर यह आरोप लगाते हैं कि सीनियर की इज्जत नहीं होती। सीनियर को इज्जत मिलती नहीं उसे कमानी पड़ती है। नईदुनिया समूह में MP CG के बीच या फिर इंदौर और भोपाल के बीच जंग चल रही है तो इसकी जिम्मेदारी इंदौर में बैठे एडिटोरियल चीफ की है। इंदौर की कुंठित मानसिकता पूरे ग्रुप का नुकसान कर रही है। यही लोग मैनेजमेंट को झूठी शिकायत करवा रहे हैं। इनका भांडा जल्दी फूटेगा।
Harsh Kumar
May 4, 2022 at 3:39 pm
दैनिक जागरण वाले विष्णु त्रिपाठी कैसे संपादक हैं?
हर्ष कुमार-
दोस्तों, ये पोस्ट मैं लंबे समय से लिखना चाह रहा था। लगभग सात साल(2003-10) तक दैनिक जागरण में काम करने के बाद मैंने ये पाया कि कर्मचारी के लिहाज़ से सबसे ख़राब संस्थान अगर मीडिया हाउसों में से कोई है तो वो दैनिक जागरण ही है। कभी भी अपने कर्मचारी के हित में न सोचना और कुछ प्रबंधकों के ग़लत फैसलों को नज़रअंदाज़ करना इस संस्थान की और मालिकान की सबसे बड़ी कमज़ोरी है।
हाल ही में मेरे मेरठ में और अमर उजाला व दैनिक जागरण के पुराने साथी रहे मनोज झा ने दैनिक जागरण को लगभग 20 साल की सेवाओं के बाद अलविदा कह दिया।मनोज झा मेरठ में संपादकीय प्रभारी रहे, नोएडा में भी रहे हैं। बिहार के राज्य प्रभारी रहे हैं और अब रायपुर में नई दुनिया के संपादक थे। उन्होने हाल ही में इस्तीफ़ा देकर दिल्ली सरकार के चीफ़ मीडिया सलाहकार के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके अलावा दैनिक जागरण के बनारस के संपादक मुकेश सिंह ने भी इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्हें बनारस से नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर बुला लिया गया था। मुकेश सिंह इससे पहले मेरठ और अलीगढ़ के संपादक भी रहे हैं और अमर उजाला में मेरे साथ मेरठ में हुआ करते थे।
जब भी दैनिक जागरण में कुछ उथल पुथल होती है तो बस एक ही शख़्स का नाम सामने आता है – विष्णु त्रिपाठी । मुझे नहीं पता कि विष्णु त्रिपाठी जी संपादक हैं, प्रबंधक है, या क्या है? ना ही मैंने कभी उनके साथ काम किया, यहां तक कि मैं उनसे कभी मिला भी नहीं हूं लेकिन उनके बारे में जितना सुना है उससे इसी निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि उनसे ख़राब संपादक पूरे देश में कोई दूसरा नहीं है। कोई उनकी तारीफ़ नहीं करता।और जैसा कि उनके साथ काम कर चुके लोग बताते हैं कि वो मनमानी करते हैं और किसी की नहीं सुनते। मेरी समझ में यह नहीं आता कि ये बातें मालिकों तक नहीं पहुंचती क्या? ये फीडबैक क्या मालिकों के पास नहीं है कि विष्णु त्रिपाठी सबसे ख़राब संपादक हैं? इसके बावजूद भी मनमाने फ़ैसले लिए जाते हैं लोगों को परेशान करने के लिए उन्हें सिलीगुड़ी, जबलपुर, रायपुर,रांची, बिहार और न जाने कहां कहां ट्रांसफर कर दिया जाता है। सिर्फ़ इसलिए कि वे परेशान होकर इस्तीफ़ा देकर संस्थान छोड़ दें।
अफ़सोस की बात तो यह है दैनिक जागरण में काम कर चुके लोग दैनिक जागरण को छोड़ देने के बाद भी विष्णु त्रिपाठी जैसे लोगों के विरोध में आवाज़ उठाने का साहस नहीं करते हैं।शायद उनके मन में ये भाव बना रहता है कि कल नौकरी की ज़रूरत पड़ जाए और फिर उनके ही पास जाना पड़े तो? मैंने तो तय किया हुआ है कि कहीं भी नौकरी कर लेंगे लेकिन दैनिक जागरण में नहीं जाएंगे। और कई साथियों को भी इस तरह की सलाह दी, कुछ ने मानी कुछ ने नहीं। बहरहाल मनोज झा जी का यह फ़ैसला देर से आया बहुत सही आया। अब उनके हाथ में कुछ विशेष अधिकार भी है। लंबे समय से केजरीवाल सरकार ने दैनिक जागरण के विज्ञापन बंद किये हुए हैं और उम्मीद करता हूं कि ये बंद ही रहेंगे।
दोस्तों अपने काम को इंजॉय करें जिस भी संस्थान में रहें पूरी वफ़ादारी से काम करें लेकिन हमेशा अपने लिए विकल्प तलाशते रहें क्योंकि संस्थान कितना भी अच्छा हो आपकी एक ही गलती आपकी बरसों की मेहनत पर पानी फेरने के लिए पर्याप्त होती है। फ़िलहाल इतना ही।
दैनिक जागरण में लम्बे समय तक कार्यरत रहे पत्रकार हर्ष कुमार की एफ़बी वॉल से।