Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सुधीर चौधरी के साथ ‘आजतक’ चला रहा अभियान- ‘मेरा स्वाभिमान!’

आजतक समूह सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए कम आय वर्ग के लोगों को समुचित सम्मान दिलाने हेतु एक अभियान चला रहा है. मुहिम का नाम है- ‘मेरा स्वाभिमान’. इस कंपेन के लिए सुधीर चौधरी को आजतक ने चेहरा बनाया है.

इस अभियान के बारे में अभिनेता राजपाल यादव क्या कहते हैं, इस ट्वीट व वीडियो से जानिए-

सुधीर चौधरी आजतक पर अपने शो ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ में ‘मेरा स्वाभिमान’ अभियान के बारे में बताते रहते हैं. इससे संबंधित कहानियां भी सुनाते हैं. गार्ड, कैब ड्राइवर, डिलीवरी ब्वाय, सुरक्षा गार्ड आदि लोगों के साथ हाल के दिनों में बदतमीजी, मारपीट, दुर्व्यवहार की कई घटनाएं सामने आई हैं. इसी के मद्देनजर समाज को जागरूक करने के लिए मेरा स्वाभिमान अभियान चलाया जा रहा है. इसके जरिए संदेश दिया जा रहा है कि हर मनुष्य एक दूसरे की इज्जत करे. धन, रुतबा, ताकत के आधार पर इज्जत देना अवसरवाद है. गरीबों के प्रति हमें ज्यादा सतर्क, सजग और संवेदनशील रहना चाहिए.

अगर कोई दर्शक इस संबंध में कोई कहानी शेयर करना चाहता है तो इस वॉट्सएप नंबर से कनेक्ट हो-

+91-8657900895

‘आजतक’ ने इसके लिए एक पेज भी शुरू किया है, कोई भी वीडियो फार्मेट में अपनी बात कह सकता है. लिंक ये है-

https://www.aajtak.in/mera-swabhimaan

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन