Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नेटवर्क18 के रीजनल चैनल से आरज़ू साईं एनडीटीवी पहुंचीं

नेटवर्क 18 के यूपी उत्तराखंड में बतौर एंकर काम कर रहीं आरज़ू साईं ने बड़ी छलांग लगाई है. उन्होंने NDTV के नेशनल ब्यूरो में बतौर एंकर और कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में ज्वाइन किया है.

नेटवर्क 18 में काम करने के दौरान आरज़ू ने कई मौकों पर फील्ड रिपोर्टिंग के साथ बड़े मीडिया इवेंट्स भी कवर किया है. मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर ज़िले की रहने वाली आरज़ू साईं के पास मीडिया में 5 साल का अनुभव है.

नेटवर्क 18 यूपी उत्तराखंड में बतौर एंकर काम करने से पहले आरज़ू हैदराबाद में नेटवर्क 18 के राजस्थान चैनल में एंकर के रूप में काम कर रही थीं. वहीं नेटवर्क 18 से पहले आरज़ू ने 3 साल ETV भारत के दिल्ली डेस्क पर एंकरिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग का काम किया है.

शिमला यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुकी आरज़ू को कविताएं लिखने और पढ़ने का बहुत शौक है. इनकी कई कविताएं इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल हो चुकी हैं. आरज़ू सोशल मीडिया पर देश के कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन