Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कितने मजबूर हैं जिले के ये पत्रकार, सुनें विज्ञापन के लिए बॉस का फोन!

गुलिस्तान न्यूज नामक चैनल के दो जिलों के रिपोर्टरों के आडियो सुनिए जिसका यूट्यूब लिंक नीचे है. बताया जाता है कि दिवाली से दो दिन पहले आनंद श्रीवास्तव नाम एक यूपी हेड जुड़ते हैं असाइनमेंट के वाट्सअप ग्रुप में. इसके बाद ग्रुप में जुड़े पत्रकारों को टॉर्चर करना शुरू करतें है.

ये महोदय सभी पत्रकारों को, जिनकी खबरें ग्रुप में आ रही हैं, उनको फोन करते हैं. इसके बाद गलत भाषा में उन रिपोर्टरों पर ऐड लाने का दबाव बनाते हैं.

ग्रुप से जुड़े पत्रकार इस दबाव के चलते परेशान हैं. कइयों को ग्रुप से निकाला गया है. क्या पत्रकारिता के नाम पर बस विज्ञापन लाने का काम ही बाकी रह गया है? जो विज्ञापन नहीं लाएगा, उसे पत्रकारिता करने का कोई अधिकार नहीं है, ऐसा इन मीडिया संस्थानों ने साबित कर दिया है.

बलिया और अयोध्या के पत्रकारों से बातचीत का आडियो सुनिए….

Ballia Ayodhya Patrakar Audio

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन