Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ओपी तिवारी न्यूज18 इंडिया में सुरक्षा मामलों के डिप्टी एडिटर बने, न्यूज एंकर प्रीति टीवी9भारतवर्ष पहुंचीं

वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश तिवारी न्यूज18इंडिया चैनल से जुड़ गए हैं. वे सुरक्षा मामलों के डिप्टी एडिटर बनाए गए हैं. इससे पहले ओपी लंबे समय तक एबीपी न्यूज में रहे. एबीपी न्यूज में ओपी तिवारी सीबीआई, रॉ और सुरक्षा मामलों से जुड़ी बड़ी खबरें कर चुके हैं.

वे एबीपी के पहले 13 वर्षों तक राष्ट्रीय सहारा अखबार में कार्यरत रहे. सुल्तानपुर निवासी ओपी तीन दशक से ज्यादा समय से मीडिया में हैं. वे संडे मेल, समाचार मेल, दैनिक जागरण में भी काम कर चुके हैं.

उधर, न्यूज एंकर प्रीति रघुनंदन न्यूज18 इंडिया छोड़कर टीवी9भारतवर्ष पहुंच गई हैं. वे न्यूज18इंडिया में 6 साल से थीं. उनका पद था डिप्टी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर. वे ‘कच्चा चिट्ठा’ शो होस्ट करती थीं.

प्रीति रघुनंदन टीवी9 भारतवर्ष गई हैं. यहां वे सीनियर एंकर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बनी हैं. वे न्यूज24, इंडिया न्यूज आदि में भी काम कर चुकी हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन