Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राजस्थान के एवन टीवी को जेपी शर्मा और देवेंद्र पाठक चलाएंगे!

जयपुर से खबर है कि एवन टीवी को नए लोगों ने टेकओवर कर लिया है. अनिल लोढ़ा इस चैनल को चला नहीं पाए. चैनल लगाता घाटे में जा रहा था. कई किस्म के विवाद भी थे. अब नई टीम एवन टीवी को अपने हिसाब से चलाएगी.

एवन टीवी के नए सीईओ और एडिटर इन चीफ जेपी शर्मा बनाए गए हैं. देवेंद्र पाठक को चीफ रेवेन्यू आफिसर बनाया गया है.

देवेंद्र पाठक अभी तक जी मीडिया में थे. देवेंद्र पाठक को एवन टीवी के नव नियुक्त सीईओ और एडिटर इन चीफ जेपी शर्मा , एवन टीवी के निदेशक प्रशांत सिरोलिया और दिलीप चौधरी ने ज्वाइन कराया. इस दौरान एवन टीवी के न्यूज हैड नीरज मेहरा, कंटेंट हैड राखी जैन, स्पेश कोरेस्पोंडेंट बीके शर्मा और सभी स्टाफ ने बधाई और शुभकामनाएं दीं.

पाठक जी मीडिया और ईटीवी से पूर्व 94.3 माय एफएम रेडियो, अमर उजाला, आंध्र ज्योति एवं दैनिक भास्कर जैसे बड़े संस्थानों में नेशनल हेड, यूनिट हैड जैसे बड़े पदों पर काम कर चुके हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन