Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘आजतक’ वाले यूट्यूब पर अफवाह और अंधविश्वास प्रमोट कर रहे हैं

Deepankar Patel : यही सब करते-करते ‘बिहार तक’ के यू ट्यूब पर 1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए हैं. जब ‘आज तक’ ने ‘बिहार तक’ यू ट्यूब चैनल लांच किया तो चिप ढूंढने वाली श्वेता सिंह से लेकर अंजना ओम कश्यप को प्रमोट करने की जिम्मेदारी दी गई. दोनों ने जम कर प्रमोट किया. अब बिहार-यूपी की जनता के सामने अन्धविश्वास परोसा जा रहा है. अफवाह को वैधता दी जा रही है.

आज तक के प्लेटफार्म से जब ऐसी चीजें परोसी जाएंगी तो जनता तो उसे सच ही मानेगी ना! कल को कोई महिला कुत्ते को जन्म देने का दावा करेगी वो भी दिखाएंगे. फिर टीवी पर दिखने के लिए लोगों में होड़ मचेगी. कोई कबूतर जन्मेगा कोई बिल्ली. मीडिया की कोई जिम्मेदारी थोड़ी ना है पैसा कमाने के लिए सांप जन्मा दिखा रहे हैं, असली सपोले तो मीडिया में बैठे हैं. पता नहीं इन्हें किसने जन्म दिया.

युवा पत्रकार दीपांकर पटेल की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन