Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भारत समाचार के आरोपी रिपोर्टर का पक्ष पढ़ें

सेवा

सम्पादक भड़ास 4 मीडिया

महोदय मेरा आपसे विनम्र निवेदन है की आपके संस्थान में मेरे खिलाफ एक खबर प्रकाशित हुई है जिसमे लिखा है कि भारत समाचार के रिपोर्टर ने युवती का उत्पीड़न किया जिसकी वजह से युवती ने जहर पी लिया महोदय में आपको अवगत कराना चाहता हु मेने आज तक उस लड़की ने फ़ोन किया न मिला ना ही कोई धमकी दी मुझ पर पहले भी साथी पत्रकारों ने फर्जी मुकदमे लिखाये थे जो कि जाँच में झूठे निकले

महोदय आज मेने उक्त प्रकरण की शिकायत एसएसपी बरेली रोहित सिंह सजवाण से की है जिन्होंने 7 दिन के अंदर जाँच कर वीडियो वायरल करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात कही है

महोदय में आपको बताना चाहता हु की रात में जब उक्त वीडियो वायरल करने वाली लड़की से पूछताछ की तो इसने पुलिस को साफ साफ कहा कि दीपक शर्मा का नाम कुछ लोगो के कहने पर मैने लिया था दीपक शर्मा का मेरे प्रकरण से कोई लेना देना नही है प्रिया मैसी से पूछताछ के बाद ही पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नही किया है

आज इस पूरे प्रकरण की शिकयत मेने एसएसपी बरेली से की है जिसकी कॉपी में साथ मे संलग्न कर रहा हु महोदय में आपको बताना चाहता हु मेरे खिलाफ मयंक गुप्ता लगातार मेरे खिलाफ फर्जी खबरे लिख रहा है मयंक गुप्ता को पुलिस ने पैसे ठगने और धोखाधड़ी के मामले में बकायदा प्रेस नोट जारी कर जेल भेजा था इस मामले का भी प्रेस नोट संलग्न कर रहा हु महोदय मेरा इस वीडियो वायरल से कोई लेना देना नही है कृपया कर मेरी भी इस खबर को भी प्रकाशित करने की कृपा करें ।

दीपक शर्मा

पत्रकार

भारत समाचार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन