Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

आत्महत्या के पहले अंगदान कर गए थे मुंबई के वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर जगदीश औरंगाबादकर

इस पुरानी तस्वीर में फिल्म स्टार दिलीप कुमार के साथ प्रेस फोटोग्राफर जगदीश औरंगाबादकर दिख रहे हैं.

मुम्बई : सिनेमा जगत को कवर करने वाले जाने माने प्रेस फोटोग्राफर जगदीश औरंगाबादकर ने परसों मुम्बई के गोरेगांव स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर लिया था। इस घटना से सिनेमाजगत को कवर करने वाले पत्रकारों और फोटोग्राफरों में शोक का माहौल है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक जगदीश औरंगाबादकर गोरेगांव स्थित अपने आवास पर अकेले थे।

पुलिस के मुताबिक सुबह 9 बजे उन्होंने अपने शुभचिंतको के गुड मार्निंग के वाट्सअप पर आये सन्देश को पढ़ा भी। संभवतः उन्होंने परसों 10 से 12.30 बजे के आसपास आत्महत्या का यह कदम उठाया। सुबह टिफिन देने वाला लड़का आया तो आत्महत्या की इस घटना की जानकारी पड़ोसियों को लगी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी।

पुलिस के मुताबिक जगदीश औरंगाबादकर का शव उनके घर में बालकनी में रस्सी से लटका मिला। पुलिस ने शव के पास से मृत्यु से पूर्व लिखा गया पत्र भी बरामद किया है जिसमे उन्होंने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उन्होंने मृत्यु के बाद अपने शरीर के अंगों को दान करने लिए अंगदान का फ़ार्म भी भरा था। इसके बाद उनके शव को अस्पताल को अंगदान के लिए सौंप दिया गया। जगदीश औरंगाबादकर के निधन पर फिल्म पत्रकारों की संस्था चेंबर ऑफ फिल्म जर्नलिस्ट के अध्यक्ष इंद्रमोहन पन्नू और सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने शोक जताया है।

शशिकान्त सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट
9322411335

मूल खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन