Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सवा चार करोड़ जमा कराने के बाद छूटे आम्रपाली के सीईओ और एमडी, अब अनिल शर्मा जेल जाएगा

रीयल इस्टेट कंपनी आम्रपाली का भगोड़ा मालिक अनिल शर्मा वैसे तो हजारों निवेशकों का पैसा दाबे बैठा है और खुद के पास पैसा न होने का रोना रोते हुए लोगों को उनका घर नहीं दे रहा है लेकिन जब उसका दामाद, जो आम्रपाली का सीईओ भी है, और एक डायरेक्टर गिरफ्तार होता है तो फौरन वह चार करोड़ 29 लाख रुपये जमा करवा देता है. आखिरकार 4 करोड़ 29 लाख जमा करने के बाद छूट गए आम्रपाली ग्रुप के दोनों पदाधिकारी. पार्ट पेमेंट के लिए कंपनी के पदाधिकारी कर रहे थे प्रशासन से अनुरोध, लेकिन पूरी पेमेंट जमा करने पर अड़ गए एडीएम दादरी अमित कुमार. अंततः पूरी पेमेंट जमा करवा कर ही आम्रपाली के दोनों लोगों को रिहा किया गया.

रीयल इस्टेट कंपनी आम्रपाली का भगोड़ा मालिक अनिल शर्मा वैसे तो हजारों निवेशकों का पैसा दाबे बैठा है और खुद के पास पैसा न होने का रोना रोते हुए लोगों को उनका घर नहीं दे रहा है लेकिन जब उसका दामाद, जो आम्रपाली का सीईओ भी है, और एक डायरेक्टर गिरफ्तार होता है तो फौरन वह चार करोड़ 29 लाख रुपये जमा करवा देता है. आखिरकार 4 करोड़ 29 लाख जमा करने के बाद छूट गए आम्रपाली ग्रुप के दोनों पदाधिकारी. पार्ट पेमेंट के लिए कंपनी के पदाधिकारी कर रहे थे प्रशासन से अनुरोध, लेकिन पूरी पेमेंट जमा करने पर अड़ गए एडीएम दादरी अमित कुमार. अंततः पूरी पेमेंट जमा करवा कर ही आम्रपाली के दोनों लोगों को रिहा किया गया.

गिरफ्तार लोगों में आम्रपाली बिल्डर्स के सीईओ ऋतिक कुमार और आम्रपाली के मैनेजिंग डॉयरेक्टर निशांत मुकुल शामिल हैं. ऋतिक कुमार आम्रपाली ग्रुप के मालिक अनिल शर्मा का दामाद है. घर का सपना संजोकर बैठे लोग लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट के चलते परेशान हैं. उन्हें न अपने जमा किए पैसे मिल रहे हैं और न ही बिल्डरों द्वारा अब तक पजेशन मिल सका है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बिल्डरों के खिलाफ लोगों का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर लोग बिल्डरों के ऑफिस के सामने नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं. नई सरकार बनने के बाद बिल्डरों और ग्राहकों की कई दौर की बैठक हुई है, लेकिन बायर्स का कहना है कि बिल्डरों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है, जानकारी के मुताबिक आम्रपाली बिल्डर्स के प्रोजेक्टों में हजारों की संख्या में लोगों के पैसे फंसे हैं.

शानो-शौकत से रहने वाले, महंगी कारों में चलने वाले और एसी दफ्तरों में बैठने वाले आम्रपाली ग्रुप के कर्ताधर्ताओं को दादरी तहसील की हवालात में बंद करना एक सबक है बाकी बिल्डरों के लिए. आम्रपाली ग्रुप के सीएमडी और मालिक अनिल शर्मा के दामाद व कंपनी के सीईओ ऋतिक सिन्हा और डायरेक्टर निशांत मुकुल को हवालात में बैठने और सोने के लिए दरी दी गई थी और गर्मी से बचाव के लिए पंखे की हवा. नोएडा के सेक्टर 62 में आम्रपाली ग्रुप के दफ्तरों में सन्नाटा रहा. आम्रपाली के करीब 40 प्रोजेक्ट हैं जहां काम लगभग ठप पड़ा है. नोएडा प्रशासन की मानें तो मनमानी करने वाले बिल्डरों पर यह कार्रवाई जारी रहेगी. अभी ऐसे सात और बिल्डर हैं जिन्हें लेबर सेस भरने के लिए नोटिस जारी हो चुके हैं. सबसे ज्यादा बकाया आम्रपाली ग्रुप पर ही था. अगर आम्रपाली ग्रुप पैसा नहीं भरता तो सिन्हा और मुकुल को हवालात में ही रहना पड़ता और इतनी ही रकम की संपत्ति भी जब्त होती.

अब चर्चा है कि लोगों से पैसे लेने के बावजूद घर न देने वाले भगोड़े बिल्डर अनिल शर्मा को गिरफ्तार करने की तैयारी चल रही है और उसे तब तक रिहा नहीं किया जाएगा जब तक वह हर एक निवेशक को उसका घर न दे दे. योगी आदित्यनाथ की चेतावनी के बाद ही आम्रपाली बिल्डर पर गाज गिरी और इसके सीईओ व एमडी गिरफ्तार किए गए. वजह था सरकारी पैसा न जमा किया जाना. पैसा जमा हो गया और गिरफ्तार लोग छोड़ दिए गए. लेकिन अब आम्रपाली के चेयरमैन अनिल शर्मा की गिरफ्तारी की तैयारी है.

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रियल एस्टेट बिल्डर्स को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि बायर्स को जल्द फ्लैट नहीं देते तो बिल्डरों के खिलाफ ऐक्शन लिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कनफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डिवेलपर्स एसोसिएशन्स ऑफ इंडिया के सम्मेलन में कहा- ‘रियल एस्टेट क्षेत्र द्वारा योजनाओं को आधा-अधूरा छोड़ देना सबसे बड़ा संकट है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यही समस्या सामने आ रही है. लगभग डेढ़ लाख खरीदारों को धनराशि अदा करने के बाद भी घर नहीं मिल पा रहा है. इससे विश्वसनीयता का संकट पैदा हो गया है. प्रदेश सरकार के प्रयास पर कुछ बिल्डरों ने सकारात्मक रुख अपनाया और आवास देने की समयसीमा तय कर दी, जबकि कुछ बिल्डर कोई कदम नहीं उठा रहे हैं. संवाद से रास्ता न निकलने पर प्रदेश सरकार को सख्त कदम उठाना पड़ेगा. सरकार की अपील है कि कार्रवाई की स्थिति न उत्पन्न हो.’

मूल खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Imrat kushwah

    July 26, 2017 at 4:20 pm

    धड़ल्ले से बन रही है। पीओपी की गणेश जी की प्रतिमा
    इंदौर। 25 अगस्त को गणेश चतुर्थी है। पूरे भारत मे जगह जगह गणेशजी की प्रतिमाओं को स्थापित कर ये उत्सव 11 दिनों तक चलेगा। लेकिन इन के अंतर्गत जो प्रतिमाएं बनेगी वे मिट्टी की न हो कर पीओपी की बन रही है ।
    सरकार द्रारा पीओपी की बनी हर प्रतिमा पर रोक लगी है । पिछले वर्ष कलेक्टर की ओर से धारा 144 लगा दी गई थी । ताकि पानी को प्रदूषित करने वाली इन प्रतिमाओं का निर्माण न हो ।लोग उत्सव खत्म होने के बाद इन गणेशजी की प्रतिमाओं को नदी,तालाबो में विर्सजित करते है ।जिन के कारण इन का पानी भी गन्दा होता गया।साथ ही ये प्रतिमाएं पानी मे गलती भी नही है । जिस से नदी,तालाबो की गहराई कम होती जाती है ।
    लेकिन इन सब के बाद भी पीओपी के प्रतिमाओं का निर्माण धड़ल्ले से हो रहा है । और न ही निगम कोई ध्यान दे रहा है। और न ही प्रशासन का कोई ध्यान है ।
    इंदौर में बैंक कॉलोनी के नरेंद्र तिवारी मार्ग और केशर बाग ब्रिज के पास इन प्रतिमाओं का निर्माण तेजी से हो रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन