Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के पत्रकार और साहित्यकार आबिद सुहैल का निधन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ने जाने माने पत्रकार और साहित्यकार आबिद सुहैल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आबिद सुहैल का मंगलवार दोपहर में मुंबई में निधन हो गया। उनका संस्कार कपूरथला कब्रिस्तान में किया गया। समिति ने आबिद सुहैल के निधन पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि उनका न रहना न केवल पत्रकारिता जगत बल्कि ऊर्दू साहित्य के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

आबिद सुहैल ने अंग्रेजी पत्रकारिता नेशनल हेराल्ड व टाइम्स आफ इंडिया के साथ दि पॉयनियर में की। अंतिम समय तक आबिद सुहैल विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में स्तंभ लेखन, कहानी, पुस्तक समीक्षा व साहित्यिक लेखों के साथ रेडियो से भी जुड़े रहे। समिति के सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने बताया कि श्री सुहैल यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के महामंत्री भी रह चुके थे। विचारों से वामपंथी रुझान के आबिद सुहैल प्रगतिशील लेखक संघ के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे। उन्हें साहित्य में योगदान के लिए कई सम्मानों से नवाजा भी गया था। समिति की पूरी कार्यकारिणी ने आबिद सुहैल के निधन पर गहरा दुख जताया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन