Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

अभिषेक उपाध्याय की हो गई ‘टीवी9 भारतवर्ष’ में वापसी

टीवी9 भारतवर्ष न्यूज चैनल में कई किस्म के उतार चढ़ाव के बाद आखिरकार क्लाइमेक्स आ ही गया. विनोद कापड़ी और अजित अंजुम के इस चैनल से जाने के कुछ ही समय पश्चात अभिषेक उपाध्याय की चैनल में वापसी हो गई है. उन्हें उनका पहले वाला पद मिला है, एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) का.

अभिषेक उपाध्याय ‘इंडिया टीवी’ में भी एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर कार्यरत रहे हैं. वे टीवी9 भारतवर्ष चैनल की लांचिंग से काफी पहले इसके हिस्से बन गए थे और चैनल लांचिंग से लेकर कुछ समय बाद चैनल छोड़ने तक कई बड़ी खबरें ब्रेक कर सुर्खियों में आए.

चैनल में कुछ आंतरिक विवादों और वरिष्ठों से कहासुनी के बाद अभिषेक ने इस्तीफा दे दिया. कुछ वक्त बीतने के बाद विनोद कापड़ी ने चैनल को गुडबाय कहा और फिर अजीत अंजुम का कांट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया गया. इन दो वरिष्ठों के अपने-अपने तरीकों से चैनल से हट जाने के बाद प्रबंधन ने कुछ समय बाद अब अभिषेक उपाध्याय की घर वापसी करा दी है.

अभिषेक इसके पहले पांच साल से इंडिया टीवी में थे. वे दैनिक भास्कर ग्रुप में भी एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर कार्यरत रहे. आईबीएन7 में पांच सालों तक सीनियर स्पेशल करेस्पोंडेंट की भूमिका निभा चुके हैं. वे टीवी 9 मुम्बई में ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले अभिषेक ने करियर की शुरुआत अमर उजाला अखबार से की थी जहां वे ट्रेनी से लेकर सब एडिटर तक के पद पर कार्यरत रहे. अभिषेक को एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म के लिए प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन