Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय के खिलाफ यूपी में तीसरी एफआईआर

लखनऊ- वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय पर एक और एफआईआर दर्ज होने की खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश में अभिषेक के खिलाफ कुल जमा यह तीसरा मुकदमा दर्ज हुआ है।

इससे पहले उनपर दो अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं जिनमें उच्च न्यायालय से उन्हें राहत दी गई थी।

अभिषेक उपाध्याय ने इस प्रकरण को लेकर एक्स पर लिखा है-

मेरे खिलाफ यूपी पुलिस की एक और एफआईआर! लखनऊ के हजरतगंज थाने में एक के बाद एक तीसरी एफआईआर!!!

इस बार मुद्दा बनाया गया है योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में पशु तस्करों के हाथों एक 19 साल के लड़के दीपक गुप्ता की मौत को।

जो मुद्दा सबने लिखा। सबने छापा। दीपक के घरवालों ने मीडिया के दर्जनों कैमरों के सामने जो आरोप बांचा, उसे रिपोर्ट करने पर एफआईआर!

वो भी दंगा भड़काने के आरोपों की! कलम की धार से इतना डर लगता है योगी जी?

देखें एफआईआर की प्रति….

संबंधित खबरें…

वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराना सही कदम नहीं!

गिरफ्तारी पर रोक की खबर…

पत्रकार अभिषेक उपाध्याय की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद HC ने लगाई रोक, देखें आदेश

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन