Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार की गाड़ी का चालान करने पर एसीपी ने दारोगा की हेकड़ी निकाल दी

कानपुर में एक दारोगा ने पत्रकार की गाड़ी का चालान कर दिया. फिर क्या था, पत्रकार ने भी दारोगा महोदय को आइना दिखा दिया. बात बढ़ी तो अफसरों तक पहुंची और दारोगा पर कार्रवाई हो गई.

दरअसल, कानपुर पुलिस अपना ही भौकाल तानने में मस्त नजर आती है. शहर के पनकी एरिया में इसका ताजा उदाहरण देखने को तब मिला जब खुद नियमों को ताक पर रखते हुए एक दारोगा ने पत्रकार की गाड़ी का चालान कर दिया. चालान करने से पहले दारोगा यह भूल गया कि वह खुद नियमों की अनदेखी कर रहा है.

दारोगा जिस ब्रेजा कार से चेकिंग स्थल पर पहुंचे थे, वह बिना नंबर प्लेट के थी, तिसपर कार के शीशों में काली फिल्म चढ़ी थी. पीछे लिखा था पुलिस. और तो और कार में एक हूटर भी लगा था.

बहरहाल, पत्रकार की शिकायत पर एसीपी ने दारोगा की गाड़ी में लगा हूटर और काली फिल्म हटवाकर कार को सीज कर दिया. बताया जा रहा है कि यह दारोगा साहब राह चलते लोगों पर रौब गांठा करते थे. मामला थाना पनकी का है और कुछ अन्य पीड़ितों की शिकायत पर अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन