Connect with us

Hi, what are you looking for?

मध्य प्रदेश

अडानी के लिए मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में धुआंधार तरीके से पेड़ों की कटाई चल रही है। और यह सबकुछ अडानी के लिए किया जा रहा है। भड़ास ने पिछले दिनों प्रमुखता से यह खबर प्रकाशित की थी। अब विपक्ष इस मामले में सरकार को गेर रहा है और जमकर अडानी का विरोध कर रहा है..


कांग्रेस ने सोनवती नाम की एक महिला का वीडियो पोस्ट कर लिखा है-

अडानी के कोयला खदान के लिए हमारे अधिकार रौंदे जा रहे हैं। हमारे पुरखों ने जिस जमीन पर 3-4 पीढ़ियां निकाल दीं, अब उसी जमीन को हमसे छीना जा रहा है।

सरकार ने इस जमीन के लिए ग्राम सभा से कोई परमिशन नहीं ली। वो सिर्फ अपनी मनमानी कर रही है। इसलिए हमने ठाना है, कुछ भी हो जाए, हम अपनी जल-जंगल-जमीन नहीं छीनने देंगे।

  • सिंगरौली में अडानी के कोल ब्लॉक से पीड़ित आदिवासी महिला सोनमती जी

कांग्रेस का ट्वीट-

केंद्र सरकार ने अडानी को कोल ब्लॉक प्रोजेक्ट के लिए 2,672 हेक्टेयर जमीन दे दी, जिसके लिए करीब 6 लाख पेड़ काटे जा रहे हैं।

अडानी की ये परियोजना एक संस्थागत फ्रॉड है। इसमें संवैधानिक रूप से कागजी कार्रवाई तो कर दी गई, लेकिन लोगों को उनके अधिकार नहीं मिले।

खदान भी अडानी की, संचालन भी अडानी का और कोयले का उत्पादन भी अडानी का।

सच्चाई ये है कि सरकार ने 204 करोड़ रुपए में अडानी को पूरा जंगल दे दिया। यानी सरकार ने 11 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कोयला अडानी को 204 करोड़ रुपए में दे दिया।


ट्राइबल आर्मी नामक एक्स हैंडल लिखता है-

सिंगरौली (म.प्र.) में अडानी की कोयला परियोजना के नाम पर 6 लाख पेड़ों की कटाई और 8 आदिवासी गांवों के विस्थापन की तैयारी की जा रही है। यह विकास नहीं, विनाश है। ग्रामसभा की सहमति, जंगल और आदिवासी अधिकारों की रक्षा अनिवार्य है। परियोजना की निष्पक्ष जांच हो।

उधर छत्तीसगढ़ में भी अडानी की खिलाफत हो रही है। जनता सड़कों पर उतरकर जल जंगल जमीन बचाने के लिए दो दो हाथ करने खुलकर सामने आ गई है।

संबंधित खबर…

छत्तीसगढ़ और बिहार के बाद MP में अडानी सेठ के लिए जंगल की कुर्बानी, वीडियो देखें

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन