Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सिंगरौली के अडानी पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद भारी बवाल, देखें वीडियो

सिंगरौली में स्थित अडानी पावर प्लांट में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार देर शाम प्लांट में मैकेनिकल कार्य के दौरान एक मजदूर की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई यह कहना स्थानीय मजदूरों का है। घटना के बाद मजदूरों में भारी आक्रोश देखा गया।

जानकारी के अनुसार सिंगरौली स्थित अदानी पावर प्लांट में कल देर शाम मैकेनिकल कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन न होने के कारण एक मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मजदूर के शव को कुछ समय तक छुपाने की कोशिश भी की गई, जिससे वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साए मजदूरों के विरोध के चलते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आक्रोशित मजदूरों की भीड़ के सामने पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा। मजदूरों का आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

वहीं कंपनी व प्रशासन ने मजदूर की मौत की वजह हार्ट अटैक बताया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है ।
मौके पर अफरा तफरी का माहौल अधिकारी कर्मचारी जान की सुरक्षा को देखते हुए भागते नजर आए वहीं आक्रोशित भीड़ ने कई वाहनों को पलट दिया व आगजनी की खबरें भी निकलकर सामने आई है!

देखें वीडियो-

https://x.com/bhadasmedia/status/2033138834616336453?s=46

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन