Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आउटपुट हेड के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अजय आज़ाद ने इंडिया न्यूज में ली एंट्री

टीवी9 भारतवर्ष में आउटपुट हेड रहते कई महिला सहकर्मियों को यौन लिप्सा के लिए प्रताड़ित करने और अश्लील चैट के आरोपी अजय आज़ाद की किस्मत कोरोना काल में खुल गई। अजय ने एक बार फिर इंडिया न्यूज जॉइन कर लिया है।

जनवरी महीने में अजय पर tv9 की तीन महिला कर्मियों ने अश्लील हरकत और सेक्सुअल फ़ेवर के लिए परेशान करने का आरोप लगाया था। महिलाकर्मियों से अजय के अश्लील चैट खूब वायरल हुये थे।

मामला सामने आने के बाद अजय इस्तीफा देकर अंडरग्राउंड हो गए थे।

इंडिया न्यूज के ग्रुप एडिटर राणा यशवंत तभी से अपने पुराने चहेते अजय को इंडिया न्यूज़ में लाने में जुटे थे। मगर तब पीड़ित लड़कियों द्वारा थाने में मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद राणा की कोशिशों पर पानी फिर गया था।

मगर कोरोना काल में राणा और अजय का मिशन इसलिये कामयाब हो गया क्योंकि चैनल के मौजूद आउटपुट हेड पशुपति शर्मा मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पशुपति को क्वारंटाइन कराया गया और इधर अजय आज़ाद को जॉइन कराया गया।

बहरहाल अजय की जॉइनिंग से जहां ज्यादातर कर्मचारी हैरान हैं। वहीं पहले भी अजय को झेल चुकी कंपनी की कुछ महिला कर्मचारियों में दहशत है।

आपको बता दे कि अजय आज़ाद पहले भी इंडिया न्यूज में आउटपुट हेड थे। तब राणा यशवंत मैनेजिंग एडिटर हुआ करते थे। उस दौर में चित्रा त्रिपाठी और दीपक चौरसिया जैसे बड़े चेहरे भी इंडिया न्यूज के साथ थे। तब चैनल में अजय आज़ाद के नाम का आतंक हुआ करता था, जो अब चैनल के दो कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि के साथ वापस लौट आया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन