Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

4400 करोड़ रुपये के रामवन गमन मार्ग का भ्रष्टाचार उजागर करने वाले युवा पत्रकार की अजीत अंजुम ने की मदद!

अजीत अंजुम-

प्रिय रवि, आप ऐसे ही काम करते रहिए. आप जैसे युवाओं से ही अब उम्मीद है. निडर होकर सत्ता और सिस्टम की खामियों को उजागर करते रहें.

माइक और स्टैंड खरीदने लायक सहयोग मैंने QR कोड पर कर दिया है.

कैमरे की जगह अभी आप मोबाइल का ही उपयोग करें. हम लोगों ने तीन साल तक मोबाइल से ही शूट किया है. अभी भी जरूरत पड़ने पर करते हैं. मुझे लगता है आपको इतना सहयोग हो जाएगा कि आप अच्छे कैमरा वाला एक मोबाइल खरीद सकें.

शुभकामनाएं


युवा पत्रकार रविराज ने क्या लिखा, पढ़िए….

नमस्कार मैं पत्रकार रविराज, आज के दौर में स्वतंत्र पत्रकारिता करना बहुत कठिन है वो भी तब जब आपके पास सीमित संसाधन हो और ग्राउंड पर जाकर खबर करना हो तो बहुत ही ज़्यादा समयाएँ आती है।

मेरे पास न तो ख़ुद का माइक है और न ही ख़ुद का कैमरा, दोस्त का माइक लेकर मैं खबर करता हूँ।

जब से मैंने 4400 करोड़ में बन रही रामवन गमन पथ की धंसी हुई सड़क की खबर दिखाई तबसे लगातार फ़ोन आ रहे हैं और कहा जा रहा है की वीडियो डिलीट कर दो नहीं तो कुछ भी हो सकता है।

लेकिन मैं वीडियो डिलीट नहीं करूँगा और न ही डरूँगा, न कभी पत्रकारिता से समझौता करूँगा ।

आज मैं आप सभी से एक निवेदन करने आया हूँ। मुझे कैमरा, माइक और स्टैंड लेना है जिसके लिए मुझे आपसे आर्थिक मदद चाहिए।

नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें या फिर बैंक अकाउंट नंबर से हमे आर्थिक सहयोग करें ताकि मैं ऐसे ही पत्रकारिता करता रहूँ।

धन्यवाद

रवि राज ने जिस भ्रष्टाचार का अनावरण किया वो खबर भी पढ़ें….

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन