Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

सर्वे : अखबारों के लिए खतरे की घंटी, युवा सबसे ज्यादा वेबसाइट्स से हासिल करते हैं देश दुनिया के समाचार

आज के समय में यंगर्स्ट्स के लिए न्यूज जानने का सबसे बड़ा स्रोत न्यूज वेबसाइट्स है। एक सर्वे से ये पता चला है कि न्यूज के जरिए देश-विदेश की जानकारी रखने के लिए लोग सबसे अधिक न्यूज वेबसाइट्स का रुख करते हैं। इस मामले में न्यूज पेपर दूसरे और न्यूज एप तीसरे नंबर पर आते है। जबकि फेसबुक इंस्टेंट आर्टिकलस चौथे व टीवी न्यूज चैनल पांचवे नंबर पर आते है।

आज के समय में यंगर्स्ट्स के लिए न्यूज जानने का सबसे बड़ा स्रोत न्यूज वेबसाइट्स है। एक सर्वे से ये पता चला है कि न्यूज के जरिए देश-विदेश की जानकारी रखने के लिए लोग सबसे अधिक न्यूज वेबसाइट्स का रुख करते हैं। इस मामले में न्यूज पेपर दूसरे और न्यूज एप तीसरे नंबर पर आते है। जबकि फेसबुक इंस्टेंट आर्टिकलस चौथे व टीवी न्यूज चैनल पांचवे नंबर पर आते है।

सर्वे में ये बात सामने आई है कि यंग रीडर्स में न्यूजपेपर फिर भी अच्छे रैंक पर हैं, परंतु टीवी इस उम्र के लोगों पर अपनी पकड़ खो रहा है। वहीं, फेसबुक इंस्टेंट आर्टिकल इसलिए यूथ में अपनी जगह बनाए हुए हैं, क्योंकि इसके पीछे काफी हद तक गूगल न्यूज का हाथ है। हालांकि, हम ट्विटर को कोई न्यूज सोर्स नहीं मानते, लेकिन सर्वे में ये बात सामेन आई है कि 20 प्रतिशत लोग ऐसे भी हैं, जो ट्विटर के जरिए न्यूज पढ़ते हैं।

आपकी न्यूज का स्रोत क्या है
न्यूज वेबसाइट्स 22 प्रतिशत
गूगल न्यूज 6.7 प्रतिशत
न्यूज एप्स 17.8 प्रतिशत
फेसबुक इंस्टेंट आर्टिकल 14.8 प्रतिशत
टीवी न्यूज चैनलस 11.2 प्रतिशत
न्यूज पेपर्स 18.9 प्रतिशत
अन्य 8.6 प्रतिशत

सर्वे के मुताबिक, सबसे ज्यादा लगभग 44.8 प्रतिशत लोग खबरों के लिए मोबाइल फोन का यूज करते हैं। लेपटॉप पर 32 प्रतिशत, टीवी पर 16.7 प्रतिशत। जबकि टेबलेट और अन्य पर ये संख्या बेहद कम है। सर्वे के मुताबिक, 75.6 प्रतिशत लोग दिन के समय खबरें पढऩा पसंद करते हैं, जबकि 24.4 प्रतिशत लोगों का कहना है कि उन्हें सुबह के समय खबरें पढऩा पसंद है। 73.5 प्रतिशत लोग न्यूज पेपर पढऩा पसंद करते है, जबकि 26.5 प्रतिशत लोगों को न्यूज पेपर पढऩे में बिल्कुल भी रूचि नहीं है। इनमें से 51.1 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे हैडलाइन के बाद पूरी खबर पढऩे में रूचि रखते हैं, जबकि 47.1 प्रतिशत लोग सिर्फ हैडलाइन पढऩे तक ही सीमित हैं। सर्वे के मुताबिक, ज्यादातर यूथ नेशनल लेवल की खबरें पढऩा पसंद करती है। इसके बाद उन्हें इंटरनेशनल और राजनीति से संबंधित खबरें पसंद आती है। इनमें ज्यादातर की सबसे कम रूचि बिजनस में है। हालांकि, लोकल न्यूज मनोरंजन, खेल व टेक्लॉलजी का आंकड़ा फिर भी बेहतर है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन