Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अखिलेश दुबे का दरबारी- कौन है कानपुर प्रेस क्लब का पदाधिकारी? गिरफ्तार हुए पत्रकार ने उगला राज

कानपुर। एबीसी न्यूज चैनल का मालिक और अधिवक्ता अखिलेश दुबे के विरोधियों को बदनाम करने के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप मामले में पुलिस की जांच अब प्रेस क्लब तक पहुँच गई है। गिरफ्तार पत्रकार विपिन गुप्ता ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह दुबे का करीबी और उनका ‘दरबारी’ है। पुलिस के मुताबिक, विपिन ने पूछताछ में कई नाम उजागर किए हैं।

डीसीपी के अनुसार, विपिन गुप्ता ने कानपुर प्रेस क्लब से जुड़े एक बड़े पदाधिकारी का नाम भी लिया है। बताया गया कि यह पदाधिकारी अक्सर अखिलेश दुबे के पास आता-जाता था।

विपिन ने पूछताछ में अवनीश दीक्षित, कमलेश फाइटर, अभिनव शुक्ला समेत कई अन्य सफेदपोशों को भी अखिलेश दुबे का करीबी बताया है। पुलिस अब इन सभी से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

कारोबारी भी जांच के घेरे में

अखिलेश दुबे के तीन कारोबारी सहयोगियों से भी संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया है। एसआईटी ने देर रात तक उनसे पूछताछ की और संबंधित दस्तावेज तलब किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुबे के खिलाफ दर्ज पुराने मामलों की भी नए सिरे से जांच होगी। इनमें महिला कारोबारी की एफआईआर भी शामिल है, जिसे अब ताजा सुरागों के आधार पर खंगाला जाएगा।

मुश्किलों में दुबे

जेल में बंद अखिलेश दुबे की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। व्हाट्सएप ग्रुप से लेकर प्रेस क्लब और कारोबारियों तक फैले नेटवर्क पर पुलिस की निगाह है। जल्द ही और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। इसके अलावा दुबे और उसके परिजनों के नाम शहर भर में फैली संपत्तियों की सूची भी जारी की गई है।

संबंधित खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन