Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अखिलेश दुबे का गुर्गा पत्रकार विपिन गुप्ता गिरफ्तार!

कानपुर। राष्ट्रीय सहारा अखबार में क्राइम रिपोर्टर रह चुका और अधिवक्ता अखिलेश दुबे का करीबी पत्रकार विपिन गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। आरोप है कि अखिलेश दुबे के इशारे पर उसने एक संस्थान प्रमुख को कार्यालय बुलाकर बंधक बनाया और मारपीट की थी। मामले में किदवई नगर थाने में डकैती और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता शैलेन्द्र कुमार ने पुलिस को बताया कि अवैध निर्माण की शिकायत करने पर अखिलेश दुबे ने अपने गुर्गों के साथ उन्हें धमकाया और 20 लाख रुपये की मांग की। इंकार करने पर कार्यालय बुलाकर पिटाई की गई। पुलिस ने सोमवार को विपिन गुप्ता को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

उधर, अखिलेश दुबे और उनके भाई के रिश्तेदार पर 3.50 करोड़ रुपये की ठगी का गंभीर आरोप भी लगा है। बिल्डर ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत करते हुए कहा कि निवेश के नाम पर रकम हड़प ली गई। एसआईटी मामले की जांच कर रही है।

लगातार गंभीर मामलों में घिरते अखिलेश दुबे पर अब क़ानूनी शिकंजा कसता दिख रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों मामलों की जांच तेज़ी से चल रही है और जल्द ही कार्रवाई तय है।

ये भी पढ़ें…

कानपुर कमिश्नर का ट्रांसफ़र आदेश आते ही शिकायत करने वालों को धमकाने लगे चैनल मालिक अखिलेश दुबे के गुर्गे

विपिन गुप्ता के बारे में जानिए…

जेल से छूटे राष्ट्रीय सहारा कानपुर के क्राइम रिपोर्टर विपिन गुप्ता पर इस गंभीर आरोप में बैठी इंटरनल जांच

राष्ट्रीय सहारा कानपुर के क्राइम रिपोर्टर विपिन गुप्ता को पत्रकार विवेक त्रिपाठी ने भेजा लीगल नोटिस

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन