Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एबीसी न्यूज़ चैनल मालिक अखिलेश दुबे का एक करीबी थ्री स्टारधारी रोज ‘हनुमानाष्टक’ पाठ कर रहा है!

कानपुर : एबीसी न्यूज़ चैनल मालिक और अधिवक्ता अखिलेश दुबे से जुड़े सहयोगियों की संपत्ति की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। तीनों डिप्टी एसपी की संपत्ति का ब्यौरा जुटाया जा रहा है, जिनमें से एक डिप्टी एसपी के पास करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति सामने आई है। इसमें प्लॉट, मकान, फार्म हाउस समेत कई अघोषित संपत्तियां शामिल हैं।

मुख्य बातें-

  • कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने तीनों डिप्टी एसपी की संपत्ति का ब्यौरा तलब किया।
  • एक डिप्टी एसपी की संपत्ति लगभग 100 करोड़ रुपये आंकी गई।
  • संपत्ति में कई जिलों में फैले प्लॉट, मकान और फार्म हाउस शामिल हैं।
  • सभी डिप्टी एसपी को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया गया है।
  • अखिलेश दुबे से जुड़े मामले में पुलिस, प्रशासन, नेता, वकील, पत्रकार और कारोबारी के नाम भी सामने आए।
  • जांच के लिए 29 और 30 अगस्त को बुलावा भेजा गया, लेकिन कोई भी एसडीओटीसी समक्ष नहीं पहुँचा।
  • एसआईटी की रिपोर्ट के बाद पुलिस को जांच सौंपी गई।
  • लखनऊ में तैनात सिपाही राजा यादव के खेत, मकान और मंदिर पर भी कब्जे की शिकायत मिली।
  • दुबे के सहयोगियों पर गाजियाबाद और कानपुर में अवैध कब्जे और संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं।

वरिष्ठ पत्रकार ममता त्रिपाठी ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा है-

दुबे जी का एक खास इंस्पेक्टर शोविंडोसिटी में भी तैनात है। जिस दिन से अखिलेश दुबे जेल गए हैं “हनुमानष्टक” का पाठ रोज कर रहे हैं थ्री स्टार वाले साहब…

साहब का रौला ऐसा है कि रेस्टोरेंट वाले को खुद ही बॉर का लाइसेंस दे दिया कि कोई मदिरा पीना चाहे तो “अंडर द टेबल” दे दिया करो…

इनके इलाके में कई प्राइवेट स्टेडियम ऐसे हैं जिनमें आधी रात तक महफ़िलें सजती हैं, रौशनी से नहाए स्टेडियम के भीतर आधी रात को खाना, हुक्का और मदिरा सहज सुलभ है…आते जाइए, नोट उड़ाते जाइए और आनंद लीजिए…!!

क्या वाक़ई वरिष्ठों को कोई जानकारी नहीं है इस बाबत??? CP, JCP, DCP हैरत और शर्मिंदगी की बात है!!

रात के आनंद की वीडियो भी है मगर कुछ GenZ बच्चे बच्चियों की identity reveal हो जाएगी इसलिए नहीं डाल रहे…

अब समझ में आया कि इंस्पेक्टर साहब जनता की समस्या सुनने के बजाय ये “मर्सिडीज़, BMW और Audi” वालों पर ख़ासे मेहरबान क्यूँ रहते हैं!!!

वैसे ज़िला प्रशासन के अफसर भी इस इंस्पेक्टर से ख़ासे परेशान रहते हैं, कई बार ये ज़मीन पर अवैध क़ब्ज़ा हटवाने पहुँची टीम को अधर में छोड़कर पतली गली से भाग लेते हैं…पुलिस कमिश्नर का वरदहस्त है तो रोआं भी नहीं टूटता!!

“जीविकोपार्जन” जो ना करा दे भइया…Rajeev krishna 69 जी एक नज़र इधर भी डालिए…

संबंधित खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Rajesh kumar

    September 12, 2025 at 8:51 pm

    PlZ ise jail bhejo hum police walon ka nam badna kiya isko or kiske paise se jisne aish ki use or iske Ghar walon ko jail bhjeo inki asli jagah jail me hai khud itna bhrasta char karte hai or humesha ship hai or daroga or inspectors ko nak pe rakhte hai PlZ in dsp ko jail bhejo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन