
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्रकार अखलेश खटोड उर्फ अखिलेश जैन पर गंभीर आरोप लगे हैं। टैगोर नगर निवासी और गोलबाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी विजय कुमार जैन ने रायपुर एसएसपी को लिखित शिकायत सौंपते हुए बताया है कि अखलेश खटोड ने उनसे ब्लैकमेलिंग कर दो लाख रुपये वसूले और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
व्यवसायी के अनुसार, अखलेश खुद को एक बड़े मीडिया संस्थान से जुड़ा पत्रकार बताकर दबाव बनाता था। उसने दावा किया कि उसके वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से घनिष्ठ संबंध हैं और वह झूठे मुकदमे दर्ज करवा सकता है। विजय जैन ने बताया कि अखलेश ने उन्हें बदनाम करने और पूरे परिवार को आत्महत्या के लिए मजबूर कर देने जैसी धमकियां भी दीं।
शिकायत पत्र में उल्लेख है कि अखलेश ने उनके व्यापारिक परिसर में घुसकर गल्ले से दो लाख रुपये नगद निकाल लिए। भय के कारण व्यवसायी उस वक्त चुप रहे। इसके बाद भी ब्लैकमेलिंग का सिलसिला नहीं रुका। अखलेश के एक सहयोगी ने मोबाइल नंबर 9993732578 से कॉल कर और टैगोर नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने व्यवसायी को रोककर वाहन से दो लाख रुपये ले लिए। उसने स्पष्ट तौर पर कहा कि “अखलेश सर” के कहने पर ये रकम ली जा रही है।
व्यवसायी का कहना है कि इसके बाद भी उन्हें अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल्स और धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं। मोबाइल नंबर 7000****05 से लगातार कॉल कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। जब उन्होंने नंबर ब्लॉक किया तो नए नंबरों से फिर से धमकी भरे वीडियो और संदेश भेजे जाने लगे।
विजय जैन ने अपने शिकायती पत्र में यह भी लिखा है कि अखलेश द्वारा जिस मीडिया संस्थान — नवभारत टाइम्स — का नाम लेकर धमकियां दी जा रही थीं, उस संस्थान ने साफ किया है कि अखलेश का उनसे कोई लेना-देना नहीं है। न ही उसे संस्थान की ओर से किसी भी प्रकार का अधिकृत पत्राचार करने का अधिकार प्राप्त है।
पूर्व में भी इस व्यक्ति पर राजधानी के कई व्यापारियों से अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग के आरोप लग चुके हैं। कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारिक संगठनों ने अब इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
देखें व्यापारी द्वारा एसएसपी को दी शिकायत व चैनल द्वारा संबंधित पत्रकार के संबंध में जारी लेटर…






