Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मीडिया इंडस्ट्री से आलोक सक्सेना और विशाख वरुण के बारे में सूचनाएं!

नई दिल्ली: भारतीय मीडिया उद्योग में दो बड़ी नियुक्तियों की घोषणा हुई है। हाल ही में ‘मनोरंजन मीडिया ग्रुप’ के स्वामित्व में आए लोकप्रिय रेडियो चैनल ‘इश्क एफएम’ ने आलोक सक्सेना को अपना नया चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। वहीं, डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘द बेटर इंडिया’ ने विशाख वरुण को एसोसिएट डायरेक्टर (ब्रैंड पार्टनरशिप्स) के पद की जिम्मेदारी सौंपी है।


‘इश्क एफएम’ को नया नेतृत्व

‘इश्क एफएम’ की यह नई शुरुआत ‘इंडिया टुडे ग्रुप’ से इसके अधिग्रहण के बाद हुई है। आलोक सक्सेना को रेडियो और मीडिया सेल्स के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पहले रेड एफएम जैसी अग्रणी कंपनियों में वरिष्ठ पदों पर काम किया है, जहां उन्होंने ब्रांड की बाजार में उपस्थिति और रेवेन्यू में उल्लेखनीय वृद्धि की।

‘मनोरंजन मीडिया’ ग्रुप के डायरेक्टर साहिब चोपड़ा ने इस नियुक्ति पर कहा, “इश्क एफएम के ज़रिए हमारा उद्देश्य श्रोताओं को बेहतरीन रेडियो अनुभव देना है। आलोक सक्सेना का आना इस दिशा में एक अहम कदम है।”


‘द बेटर इंडिया’ में विशाख वरुण की एंट्री

दूसरी ओर, डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘द बेटर इंडिया’ ने विशाख वरुण को एसोसिएट डायरेक्टर – ब्रैंड पार्टनरशिप्स नियुक्त किया है। मीडिया सेल्स और मार्केटिंग में उन्हें 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

उन्होंने Times Internet, ScoopWhoop, ZEE5, HT Digital Streams, और BW Businessworld जैसे प्रतिष्ठित मीडिया हाउसों में काम किया है। विशाख इन्वेंटरी सेल्स, कंटेंट मार्केटिंग और स्पॉन्सरशिप सेल्स जैसे क्षेत्रों में विशेष दक्षता रखते हैं और उन्होंने इन कंपनियों के लिए स्थायी रेवेन्यू मॉडल और मजबूत क्लाइंट नेटवर्क तैयार किए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन