Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला ने अपने मीडियाकर्मियों के लिए कोरोना सम्बंधी एडवाइजरी जारी की

अमर उजाला सभी संपादकीय सहयोगियों के ध्यानार्थ आवश्यक दिशा-निर्देश

कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में रिपोर्टिंग के लिए जाने वाले मीडिया संवाददाताओं और छायाकारों को अत्यधिक सतर्कता बरतने के लिए केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी के मद्देनजर अमर उजाला समूह ने कोरोणा विषाणु से बचने के लिए अपने सभी संपादकीय सहयोगियों के ध्यानार्थ एक अत्यावश्यक निर्देश जारी किए हैं। इस निर्देश में पिछले दिनों बड़ी संख्या में मुंबई ( 53), चेन्नई (27) और पंजाब (5) में पत्रकारों के कोरोना विषाणु से संक्रमित होने पर चिंता जाहिर की गई है। संक्रमितों पत्रकारों में रिपोर्टिंग के साथ-साथ डेस्क पर काम करने वाले भी शामिल हैं।

अमर उजाला प्रबंधन ने इसके लिए कई एहतियाती कदम उठाते हुए सभी संपादकीय साथियों को कामकाज में सतर्कता बरतने के साथ भेजे गए दिशानिर्देशों का अनुपालन करने को कहा है । अत्यंत आवश्यक दिशानिर्देश जारी तरते हुए अमर उजाला समूह के डायरेक्टर तन्मय माहेश्वरी ने कहा कि इस महामारी के दौरान स्वयं की सुरक्षा के साथ अपने परिवार और सहकर्मियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाना अत्यावश्यक है। कृपया सभी साथी इसे सुनिश्चित करें। तन्मय माहेश्वरी द्वारा जारी इस दिशा-निर्देश के कुछ बिंदु ध्यानार्थ :

संवाददाताओं और छायाकारों के लिए –

(क). सभी संवाददाता और छायाकार पूर्ववत कार्यालय नहीं आएँगे। खबरें और तस्वीरें भेजने के लिए अपने पास उपलब्ध लैपटॉप /डेस्कटॉप और अमर उजाला न्यूज़ ऐप का उपयोग करें।

(ख). रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी या फेसबुक लाइव के दौरान किसी से मिलने जुलने में निश्चित दूरी का पालन करें। विशेषकर संक्रमण प्रभावित क्षेत्र जिन्हें प्रशासन ने हॉट स्पॉट घोषित किया हो वहां रिपोर्टिंग के दौरान अत्यंत सावधानी बरतना अत्यावश्यक है।

(ग). घर से बाहर काम करने के दौरान मास्क और ग्लब्स का हर हाल में इस्तेमाल करें। मास्क उपलब्ध न हो तो गमछे / दुपट्टे / लम्बे स्कार्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

( घ). बाहर काम करने के दौरान बार बार सैनिटाइजर से अच्छी तरह हाथ साफ करते रहे हैं। घर लौटते ही साबुन से अच्छी तरह हाथ धोना आवश्यक है।

डेस्ककर्मियों के लिए –

( क). जो साथी डेस्क पर काम करते हैं उन्हें संस्थान में पहले से निर्धारित की गई व्यवस्था के अनुसार कार्यालय में निर्धारित दूरी पर बैठकर ही काम करना है। किसी से मिलने के दौरान कम से कम 4 फ़ीट की दूरी जरूर बनाए रखें।

(ख).कार्यालय में काम के दौरान भी मास्क लगाए रखें। समय समय पर सैनिटाइजर से हाथ साफ़ करते रहें। इसके लिए हर कार्यालय में सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया है।

(ग). कार्यालय पहुंचते ही साबुन से अच्छी तरह हाथ धोकर काम शुरू करें। घर पहुंचकर भी सबसे पहले साबुन से हाथ अच्छी तरह धो लें।

सधन्यवाद,
तन्मय माहेश्वरी (डायरेक्टर)
अमर उजाला समूह, मेरठ

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन