Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जबरिया रिटायर किए गए आईपीएस अमिताभ ठाकुर अब गिरफ्तार भी कर लिए गए!

लखनऊ : रेप पीड़िता की आत्महत्या के मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार।

जबरिया रिटायर किए गए आईपीएस अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बसपा सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती ने मरने से पहले अमिताभ ठाकुर पर भी लगाए थे आरोप।

“बसपा सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगानी वाली लड़की और गवाह की मौत के मामले में एसआईटी की रिपोर्ट पर अमिताभ ठाकुर पर पहले एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद गिरफ़्तार करके हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया।

अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने फ़ेसबुक पर एक video पोस्ट किया है जिसमें अमिताभ ठाकुर को पुलिस वाले ज़बरिया गाड़ी में बिठा रहे हैं। देखें पोस्ट-

https://www.facebook.com/100008812235040/posts/2754880988148949/?d=n

गिरफ़्तार किए जाने से घंटे भर पहले अमिताभ ठाकुर ने इस डिजिटल चैनल पर लाइव बातचीत की थी। देखें-

https://youtu.be/lckGU64Qthw

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार करने के बाद हजरतगंज कोतवाली ले ज़ाया गया है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पूर्व IPS ठाकुर को बंद कमरे में रखा गया है। कोतवाली में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अमिताभ की पत्नी नूतन ठाकुर भी हजरतगंज कोतवाली पहुँची हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन