Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमिताभ ठाकुर मामले में यूपी के छह अधिकारियों पर मुकदमे की याचिका कोर्ट में स्वीकार

लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को एक बड़ी कानूनी सफलता मिली है। योगी सरकार के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ दाखिल परिवाद से जुड़ी याचिका को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

वहीं, कल शुक्रवार को देवरिया कोर्ट ने अमिताभ ठाकुर की जमानत भी मंजूर कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, अमिताभ ठाकुर की ओर से पांच वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ दायर धारा 173(4)/156(3) के अंतर्गत प्रस्तुत की गई फाइल को अदालत ने स्वीकार कर लिया है। इस मामले में शुक्रवार को कोर्ट में पेशी हुई, जिसके बाद याचिका को विधिवत एक्सेप्ट किया गया।

अब इस प्रकरण में संबंधित पक्षों से रिपोर्ट/आख्या/स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। इसके पश्चात मामले में अगली सुनवाई के दौरान विस्तृत बहस होगी। अमिताभ ठाकुर की ओर से इस मामले की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण उपाध्याय कर रहे हैं।

कानूनी जानकारों के अनुसार, कोर्ट द्वारा याचिका स्वीकार किया जाना इस बात का संकेत है कि मामले को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार किया गया है। यह फैसला न केवल अमिताभ ठाकुर के लिए, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़े मामलों में एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

मामले की अगली सुनवाई और कोर्ट की आगे की कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

छह बड़े अधिकारी कौन हैं, यहां पढ़ें…

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर मामले में यूपी के छह बड़े अधिकारियों के खिलाफ परिवाद दाखिल!

जमानत की खबर भी पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन