Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ग़ाज़ीपुर पहुँचे अमिताभ ठाकुर बोले- यूपी में होता है ‘हाफ फ्राई’ और ‘फुल फ्राई’ एनकाउंटर!

ग़ाज़ीपुर में अमिताभ और नूतन

अब सिस्टम के खिलाफ ट्वीट करने भर से जेल भेज दिया जाता है, मैं भी सिस्टम का मारा हूँ- अमिताभ ठाकुर

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश काडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर कल गाज़ीपुर में थे। उन्होंने यहाँ एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारो से बातचीत की। अमिताभ लखनऊ से ट्रेन के ज़रिए बनारस पहुँचे थे। बनारस में अपनी राजनीतिक पार्टी अधिकार सेना के कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद सड़क मार्ग से बलिया के लिए निकले। रास्ते में ग़ाज़ीपुर में अधिकार सेना से जुड़े लोगों ने अमिताभ ठाकुर और नूतन ठाकुर दंपत्ति का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ग़ाज़ीपुर के गणमान्य लोगों से मुलाक़ात की। साथ ही एक प्रेस कॉन्फ़्रेन्स को भी सम्बोधित किया।

दाहिने से नूतन ठाकुर अमिताभ ठाकुर बृजभूषण दुबे सुजीत सिंह प्रिंस

अमिताभ ठाकुर बलिया से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। वे अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘अधिकार सेना’ को विस्तार देने के कार्य में जुटे हैं।

जबरिया रिटायर और जबरिया जेल भेजे गए पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अधिकार सेना का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में इस भावना का विकास करना है कि संविधान तथा कानून के सभी अधिकार और शक्ति देश के नागरिकों के पास होने चाहिए। इसे कार्यपालिका ने जबरदस्ती अपने कब्जे में कर लिया है।

उन्होंने कहा कि अधिकार सेना आम नागरिक में समस्त अधिकार निहित होने की भावना पर विश्वास करती है और उसका प्रयास संविधान प्रदत्त शक्तियों को प्रत्येक नागरिक की पहुंच तक लाने का रहेगा।

ग़ाज़ीपुर में पत्रकारों से रूबरू अमिताभ ठाकुर

अमिताभ ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यूपी में एनकाउंटर हाफ फ्राई और फुल फ्राई अंडे की तर्ज़ पर हो रहा है। जैसे हाफ फ्राई का अर्थ पैर में गोली और फुल फ्राई का मतलब सीने में गोली मारना होता है।

उन्होंने पत्रकारो के एक सवाल में केजरीवाल पर भी अपनी राय रखी और कहा कि उन्होंने जितनी बातें कही उतनी कर नहीं पाए हैं, लेकिन औरों से अच्छे हैं।

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर इन दिनों पूर्वांचल दौरे पर हैं और अपनी अधिकार सेना का विस्तार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम आगामी नगर निकाय, लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव में भी जनता के सामने जाएंगे और अपनी बात रखेंगे।

ग़ाज़ीपुर में कार्यक्रम के आयोजन में सुजीत कुमार सिंह प्रिंस ने महती भूमिका निभाई। इस दौरान समाजसेवी और यूट्यूबर बृजभूषण दुबे, सीनियर एडवोकेट राम नगीना सिंह, पर्यावरणविद उमेश श्रीवास्तव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन