Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

क्या अमिताभ ठाकुर से यूपी सरकार डर गई?

विजय शंकर सिंह-

यूपी के पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आगामी विधानसभा का चुनाव लड़ने की बात कही और इसी सिलसिले में वे दो दिन के लिये गोरखपुर और अयोध्या जाने वाले थे। उन्हें आज वहां जाने से रोक दिया गया है। क्या सरकार डर गयी है ? या सरकार चाहती है कि अमिताभ चुनाव न लड़ें?

अमिताभ एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं। अभी उन्होंने अपना इरादा ज़ाहिर किया है। चुनाव अभी दूर है। वे बस वहां का जायजा लेने के लिये एक दिन गोरखपुर और एक दिन अयोध्या जाना चाहते थे। पर उन्हें नहीं जाने दिया गया।

अमिताभ की गोरखपुर, अयोध्या यात्रा को जबरन रोकने की राय, सरकार के जिस भी अफसर ने दी है, उसकी यह राय मूर्खताभरी है। चापलूसी भरी इस राय से अमिताभ को ही लाभ होगा। इससे सरकार और भाजपा के आत्मविश्वास का खोखलापन ही सामने आया है। इस कदम से योगी जी की लोकप्रियता की छवि पर भी असर होगा।


अमिताभ ठाकुर की कुछ Fb पोस्ट देखें-

मुझे तब बेहद सुखद आश्चर्य हुआ जब आज दो पुलिस अफसरों ने नौकरी छोड़ कर मेरे साथ राजनीति में आने की बात कही. चूँकि मैं अभी खुद ही “पथरीली राहों का राही” हूँ, अतः मैंने उन्हें अभी मना कर दिता, किन्तु इससे मुझे खुद की जिम्मेदारी का पूरा एहसास हो गया. ‘उम्मीद’ है तो लायक बनना ही पड़ेगा.

गोरखपुर में उत्पीड़न शुरू: मैंने जिस साथी को गोरखपुर यात्रा का संयोजक बनाया, उन्हें कई स्थानीय पुलिसवालों ने फोन कर उनके विषय में व मुझसे संबंधों की वे जानकारी ली, जिनका मेरी यात्रा से कोई संबंध नहीं था तथा उन्हें कई प्रकार से भयभीत करने का भी पूरा प्रयास किया.

पुलिसिया तांडव जारी: शाहपुर, गोरखपुर पुलिस ने नवीन गेस्ट हाउस, शिवपुर, शाहबाज गंज, महुआ तिराहा, गोरखपुर, जहाँ मेरा कार्यकर्त्ता सम्मलेन आयोजित था, के मालिक से की कड़ी पूछताछ, थाने पर बुलाया. कहाँ तक जाओगे भाई ?

हडकंप चारों ओर- गोरखपुर के बाद बस्ती में भी हमारा कार्यक्रम करा रहे लोगों को पुलिसवाले कर रहे परेशान; एड्रेस, व्यवसाय सहित पूछ रहे दुनिया भर के असम्बद्ध सवाल.

पुलिस घेराबंदी शुरू : गोमतीनगर सीओ ने गोरखपुर जाने से मना किया, बातचीत जारी।

गुरु गोरखनाथ जी, आज आपके ही मठ के पीठाधीश ने आपके दर्शन करने से वंचित कर दिया पर निश्चित ही शीघ्र आपके दरबार में उपस्थित होऊंगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन