Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अखंड प्रताप सिंह ला रहे हैं डिजिटल प्लेटफार्म “अमृत उजाला”

अमृत विचार लखनऊ में बतौर चीफ मार्केटिंग ऑफिसर एवं हेड ऑफ ऑपरेशंस कार्यरत अखंड प्रताप सिंह ने अखबार से निकाले जाने के बाद नई पारी का आगाज किया है। उन्होंने अमृत उजाला नाम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा है।

इस मामले में डॉ अखंड प्रताप सिंह ने क्या कुछ लिखा है पढ़िए-

अखंड प्रताप सिंह

क्या है “अमृत उजाला”?

प्रिय मित्रों,

बहुत जल्द ही आपके पास होगा “अमृत उजाला” के रूप में एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया ऐप जिसमें आप पाएंगे देश, दुनिया और आपके शहर की ताज़ी खबरें। साथ ही आपको मिलेगा एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां बेबाकी से आप अपनी बात भी रख सकते हैं। इसके अलावा यहां मिलेगी आपके मतलब की ढेर सारी जानकारियां।

“अमृत उजाला” डिजिटल क्यों?

डिजिटल मीडिया आज के समय में संचार और जानकारी प्राप्त करने का सबसे तेज़ और प्रभावी माध्यम बन गया है। इसके माध्यम से हम दुनिया भर की खबरें, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन और व्यापार से जुड़ी जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। यह लोगों को जोड़ने, विचार साझा करने और नए अवसरों तक पहुंच बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

भविष्य में डिजिटल मीडिया का महत्व और भी बढ़ेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वर्चुअल रियलिटी और तेज़ इंटरनेट तकनीकों के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और मनोरंजन के क्षेत्र में नए बदलाव देखने को मिलेंगे। डिजिटल मीडिया न केवल जीवन को आसान बनाएगा बल्कि नई संभावनाओं के द्वार भी खोलेगा।

तो बस करिए थोड़ा इंतजार!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन