Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जी पुरवइया से ब्यूरो चीफ समेत चार का इस्तीफा, पहुंचे ईटीवी

पटना से खबर आ रही है कि जी पुरवइया न्यूज चैनल के बिहार ब्यूरो चीफ आनंद अमृत राज समेत चार लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. ये सभी ईटीवी बिहार चैनल के हिस्से बने हैं. इस्तीफा देने वालों में ब्यूरो चीफ आनंद अमृतराज के अलावा राजद बीट देख रहे अमित झा, भाजपा बीट देख रहे बृजम पांडेय और अमित कुमार भी हैं. इन सभी के इस्तीफा देकर ईटीवी बिहार ज्वाइन कर लेने से जी पुरवइया चैनल को बड़ा झटका लगा है.

माना जा रहा है कि ईटीवी प्रबंधन ने यह कार्रवाई उत्तराखंड में ईटीवी के संपादक पवन लालचंद समेत दर्जन भर से ज्यादा लोगों के अचानक इस्तीफा देकर जी मीडिया चले जाने के बदले के रूप में किया है. साथ ही यह आशंका भी है कि कहीं ईटीवी बिहार के संपादक कुमार प्रबोध अपनी टीम के साथ जी पुरवइया न चले जाएं.

पूरे मामले को समझने के लिए नीचे दिए शीर्षक पर क्लिक करें :

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन