Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पवन लालचंद के झटके से हलकान ईटीवी प्रबंधन को दिख रहा कुमार प्रबोध का डरावना सपना

आजकल ईटीवी प्रबंधन ढेर सारी चिंताओं से दुबला होता जा रहा है. जगदीश चंद्रा ने ईटीवी क्या छोड़ा, पूरे ग्रुप में हाहाकार मचा हुआ है. जहां देखो वहीं इस्तीफे हो रहे हैं. उत्तराखंड में ईटीवी संपादक पवन लालचंद ने दर्जन भर से ज्यादा मीडियाकर्मियों के साथ ईटीवी को गुडबाय कह जी मीडिया ज्वाइन किया तो प्रबंधन के होश फाख्ता हो गए. डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरू कर दी गई. साथ ही चिंता यह कि कहीं बिहार वाले संपादक कुमार प्रबोध भी इसी तरह पूरी टीम के साथ इस्तीफा देकर जी मीडिया न चले जाएं. राजेश रैना और राहुल जोशी आदि ने पटन-रांची के दौरे शुरू किए और एक एक कर सभी वरिष्ठों से बात की.

राजेश रैना, कुमार प्रबोध, राहुल जोशी और टीम…. (फोटो साभार राजेश रैना की एफबी वॉल से)

कुमार प्रबोध के बारे में हर तरफ चर्चा हो रही है कि वे जी ग्रुप के रीजनल न्यूज चैनल जी पुरवइया के हिस्सा बन गए हैं लेकिन सच्चाई यह है कि जगदीश चंद्रा के खास होने के बावजूद कुमार प्रबोध किसी चैनल में नहीं जा रहे हैं, वह ईटीवी के हिस्से बने हुए हैं और बने रहेंगे, ऐसा उनके नजदीकी लोगों का कहना है.

इस बीच ईटीवी प्रबंधन अग्रिम तैयारी करते हुए जी पुरवइया के कई लोगों को अपने यहां ज्वाइन करा चुका है ताकि कल को अगर कुमार प्रबोध अपनी टीम के साथ इस्तीफा दें तो चैनल को कोई झटका न लगे. जी पुरवईया पटना से बिहार ब्यूरो चीफ आनंद अमृत राज, राजद बीट देख रहे अमित झा, भाजपा बीट देख रहे बृजम पांडेय और अमित कुमार ने इस्तीफा देकर ईटीवी बिहार ज्वाइन कर लिया है. सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में बिहार झारखंड में ईटीवी और जी पुरवइया में कई स्तर पर उठापटक देखने को मिल सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन