Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अनंत बागाईतकर ने दुखी होकर राज्यसभा मीडिया सलाहकार समिति से दिया इस्तीफा

वरिष्ठ पत्रकार और मराठी दैनिक ‘सकाल’ के ब्यूरो प्रमुख अनंत बागाईतकर ने राज्यसभा मीडिया सलाहकार समिति के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण संसद परिसर में मीडियाकर्मियों के प्रवेश 2020 पर लगी पाबंदी पर दुख जताया है और इसी वजह से इस्तीफा देने की जानकारी दी है.

पत्र में उन्होंने कहा है कि जब सभी तरह के प्रतिबंध वापस ले लिए गए हैं या ढील दी गई है तो मीडिया को अब भी संसद कवर करने से रोकना गलत है. कोरोना प्रतिबंधों में ढील के बाद मीडियाकर्मियों द्वारा संसद में लहले जैसे प्रवेश की मांग वैध और उचित है. इस मांग को कुबूल नहीं किया गया और जिससे मीडिया के लोग कवरेज के लिए संसद तक नहीं पहुंच पा रहे. ऐसे में राज्यसभा मीडिया सलाहकार समिति में रहकर सेवा करने का कोई सार्थक उद्देश्य नहीं दिख रहा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन