Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एनडीटीवी पर शुभांकर ने अनंत सिंह का जमकर महिमामंडन किया है!

क्रांति कुमार-

देश का हर मैनस्ट्रीम न्यूज़ चैनल अनंत सिंह के पक्ष में खबर चला रहा है. NDTV पर शुभंकर मिश्रा और इस कन्याकुमारी ने तो जमकर अनंत सिंह का महिमामंडन किया.

एक घंटे चले कार्यक्रम में दोनों ने मिलकर दुलारचंद यादव को बाहुबली और आरजेडी का करीबी बताने की भरपूर कोशिश की.

पूरे कार्यक्रम में अनंत सिंह को छोटे सरकार और बाहुबली संबोधित किया गया,

सूरजभान और दुलारचंद यादव का जमकर चरित्र हनन किया गया. दुलारचंद यादव अगर बाहुबली भी थे तो क्या उनकी हत्या करने का अनंत सिंह को लाइसेंस मिला है?



डॉ अखिलेश त्रिपाठी : गोदीमीडिया का क्या उसका तो जग जाहिर है लेकिन सबसे ज्यादा आश्चर्यजनक तो डीएम की भाषा है। जिसमें लिखा जा रहा है कि “दुलारचंद यादव, जो पूर्व में कई आपराधिक ‘कांडों’ में अभियुक्त रहे हैं, मृत पाये गये”। क्या किसी मृत व्यक्ति के लिए ऐसा लिखा जाना उचित है? जिस कुख्यात अपराधी को जेल में होना चाहिए वह अपने ईलाज के नाम पर सत्ता के संरक्षण में जेल से जमानत लेकर बाहर घूम रहा है और मक्कार मीडिया सुशासन का ढोल पीट रही है। दुलारचंद की हत्या पर मृतक के परिजन सीधे सीधे अनंत सिंह का नाम ले रहे हैं पर कोई पुलिसवाला उससे पूछताछ करने को नहीं जा रहा है।

उल्टे वह अपने को निर्दोष बताते हुये मीडिया में बयानबाजी कर रहा है और मीडिया 25 साल पहले ‘जंगलराज’ था ऐसा बताने में व्यस्त है और अपराधी को “छोटे सरकार” बताते हुए उसका महिमामंडन किया जा रहा है। ऐसे लोगों का जेल से बाहर रहना क्षेत्र के लिए घातक है उसे तत्काल जेल में डाला जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन